Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoctor Reveals 1 Daily Habit That Can Improve Mental Health and Prevent Lifestyle Diseases
शुगर, बीपी, डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचना है, तो रोज ये 1 काम करें, डॉक्टर ने बताया सीक्रेट!

शुगर, बीपी, डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचना है, तो रोज ये 1 काम करें, डॉक्टर ने बताया सीक्रेट!

संक्षेप:

डॉ शालिनी बताती हैं कि अगर आप अपने रूटीन में महज 1 आदत शामिल कर लें, तो ये आपको लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हार्ट डिजीज से बचा सकती है। साथ ही ये मानसिक बीमारियों से बचाने में भी आपको मदद करेगी।

Jan 09, 2026 11:34 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं, जैसे शुगर, मोटापा, बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज। इतना ही नहीं तनाव ज्यादा होने की वजह से मेंटल इश्यूज जैसे डिप्रेशन और एंग्जाइटी भी काफी कॉमन होते जा रहे हैं। जाहिर है चूंकि ये लाइफस्टाइल डिजीज हैं, इसलिए अगर इनसे बचना है या इन्हें कंट्रोल में रखना है, तो अपने लाइफस्टाइल में ही बदलाव करने की जरूरत है। जरूरी नहीं है कि आपको बहुत ज्यादा समय निकालना है, बस अपना खानपान सही रखें और छोटी-छोटी हेल्दी हैबिट्स अपने रूटीन में शामिल करें। डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक ऐसी ही आदत के बारे में बताया है, जो आपको इन सभी बीमारियों से दूर रख सकती है। आइए विस्तार में जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीमारियों से बचा सकती हैं ये 1 आदत

  • डॉ शालिनी बताती हैं कि अगर आप अपने डेली रूटीन में महज 1 आदत शामिल कर लें, तो ये आपको लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हार्ट डिजीज से बचा सकती है। साथ ही ये मानसिक बीमारियों से बचाने में भी आपको मदद करेगी। ये एक आदत है मेडिटेशन यानी ध्यान।
  • दुनिया भर में सैकड़ों लोगों पर रिसर्च करने के बाद ये साबित हो चुका है कि रोजाना 10 से 15 मिनट अगर आप 5 तरह की मेडिटेशन करते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बड़ी शारीरिक और मानसिक बीमारियों में कमी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं ये 5 तरह की मेडिटेशन कौन सी हैं।

1) माइंडफुल मूवमेंट

पहली मेडिटेशन का नाम है माइंडफुल मूवमेंट, जो बहुत सिंपल लेकिन इफेक्टिव है। डॉक्टर कहती हैं कि इसके लिए रोजाना चलते हुए या स्ट्रेचिंग करते हुए अपने मूवमेंट पर ध्यान दें। ऐसा आप 10 से 15 मिनट के लिए कर सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह का म्यूजिक, शोर-शराबा या बातचीत ना करें। सारा ध्यान अपने मूवमेंट पर केंद्रित करें।

2) मुस्कुराते हुए ध्यान

आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को बेहतर रखने में ये मेडिटेशन बेहद कारगर है। इसके लिए बस आपको दिन के अंत में पूरे दिनभर की अच्छी और खुशनुमा बातों को डिटेल में याद करना है। इन्हें याद करते हुए खुशी महसूस करें और मुस्कुराएं। ये यादें छोटी-बड़ी कैसी भी हो सकती हैं।

3) स्लो ब्रीदिंग मेडिटेशन

स्लो ब्रीदिंग यानी धीमी और गहरी सांस लेना। इस मेडिटेशन में आपको कुछ देर बैठकर धीमी और गहरी सांस लेनी है। 1 मिनट में आप चार से छह बार धीमी सांस ले सकते हैं। ये आपको अंदर से शांत बनाती है और आपकी फिजिकल हेल्थ पर भी इसका बेहतर असर होता है।

Meditation

4) बॉडी स्कैन ध्यान

इस मेडिटेशन में आप अपने पूरे शरीर को रिलेक्स करते हैं। इसे करने के कंफर्टेबल हो कर बैठ जाएं या लेट जाएं। अब अपने पूरे शरीर पर ध्यान ले कर आएं, पैर से ले कर सिर तक अपने शरीर को महसूस करें और जो भी थकान या टेंशन है उसे धीरे-धीरे रिलीज करें।

5) माइंडफुलनेस (सचेतन)

रोज आपको कुछ मिनट निकालकर ये मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए। इसके लिए शांति से बैठ जाए और सारा ध्यान अपनी सांस पर केंद्रित करें। इस दौरान आपके मन में काफी सारे विचार आएंगे, लेकिन इनपर ज्यादा ध्यान ना दें और ना ही खुद को जज करें। डॉक्टर कहती हैं कि एंग्जाइटी के लिए ये बहुत ही अच्छी हैबिट है।

ये भी पढ़ें:हाई कोलेस्ट्रॉल से बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क! ये 3 सुपरफूड्स खाना शुरू कर दें
ये भी पढ़ें:80% हार्ट अटैक सुबह की इस आदत से शुरू होते हैं, जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।