किस आटे की रोटी खाना सबसे फायदेमंद है? डॉक्टर ने 'नंबर 1' पर बताया ये आटा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Healthy Eating Tips: हर आटे की रोटी बराबर नहीं होती। कुछ ज्यादा हेल्दी होती हैं तो कुछ सेहत के लिए खराब। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि आपके लिए सबसे अच्छा आटा कौन सा है और सबसे खराब आटा कौन सा।

Which Flour Is Healthiest for Roti
सेहत के लिए सबसे अच्छा आटा कौन सा है

रोटी भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। लंच से ले कर डिनर तक, हम दिन में कई बार रोटी खा लेते हैं। लेकिन क्या सभी रोटियां एक जैसी होती हैं? जाहिर है नहीं, क्योंकि आप किस आटे से बनी रोटी खा रहे हैं, ये सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस बारे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि आप जिस आटे की रोटी खाते हैं, वो तय करता है कि आप फिट रहेंगे या बीमार। आमतौर पर लोग गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाते हैं, वहीं कभी-कभार बाजार, ज्वार जैसे आटे भी अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। लेकिन सवाल है कि हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा और पौष्टिक आटा किस चीज का होता है। डॉक्टर ने 5 पॉपुलर आटे को रेटिंग दी है, आइए जानते हैं-

सेहत के लिए सबसे अच्छा और सबसे खराब आटा कौन सा है?

नंबर 5- हेल्थ के लिए सबसे खराब है मैदा

सेहत के लिए सबसे खराब बताते हुए डॉ सलीम मैदा को नंबर 5 पर रखते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि मैदा में किसी तरह के कोई पोषक तत्व मौजूद नहीं होते और ना ही फाइबर होता है। ये सीधा आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक करता है और फैट बढ़ाता है। इसलिए जितना हो सके मैदा से बनी चीजों को अवॉइड ही करना चाहिए।

नंबर 4- नॉर्मल गेहूं का आटा

नंबर 4 पर डॉक्टर नॉर्मल गेहूं के आटे को रखते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि गेहूं का आटा मैदा से काफी बेहतर है, लेकिन जो पैकेट वाला रिफाइंड आटा होता है उसमें भूसी यानी चोकर निकाल दिया जाता है। यानी इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम हो जाती है, वहीं कैलोरी काफी बढ़ जाती है। खासकर शुगर और मोटापे वालों के लिए ये अच्छा ऑप्शन नहीं है।

नंबर 3- बाजरा और ज्वार का आटा

डॉक्टर कहते हैं कि बाजरा और ज्वार का आटा फाइबर रिच होता है और ग्लूटेन फ्री भी। साथ ही ये ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करता है। सर्दियों के मौसम में आप बाजरा का आटा खा सकते हैं, वहीं गर्मियों के मौसम में ज्वार का आटा खाना एक अच्छा ऑप्शन है।

नंबर 2- चने का आटा है प्रोटीन से भरपूर

डॉ सलीम चने के आटे को नंबर दो पर रखते हैं। वो बताते हैं कि चने का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे खाने पर ब्लड शुगर लेवल सबसे कम बढ़ता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। साथ ही चने का आटा खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वेट कंट्रोल में भी मदद मिलती है।

नंबर 1- सबसे अच्छा है रागी का आटा

डॉक्टर के मुताबिक सबसे अच्छा आटा रागी यानी नाचनी का आटा है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और स्लो रिलीज कार्ब्स होते हैं। यानी ये हड्डियों और शुगर दोनों के लिए बेस्ट है। रागी का आटा सर्दियों और गर्मियों दोनों में खाया जा सकता है, इसलिए डाइट में शामिल करने के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थकिस आटे की रोटी खाना सबसे फायदेमंद है? डॉक्टर ने 'नंबर 1' पर बताया ये आटा!