खाना खाकर सोडा पीते हैं? डॉक्टर रमिता ने बताए इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स

Feb 11, 2026 03:58 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

खाने के बाद सोडा पीना आपको भले ही ताजगी का एहसास दे, लेकिन असल में यह आपकी पाचन क्रिया, गट बैक्टीरिया और हार्मोन बैलेंस को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर रमिता कौर ने इसके गंभीर असर बताए हैं।

खाना खाकर सोडा पीते हैं? डॉक्टर रमिता ने बताए इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स

खाने के साथ या उसके तुरंत बाद सोडा पीना आज की लाइफस्टाइल में एक आम आदत बन चुकी है। ज्यादातर लोग इसे पाचन में मददगार मानते हैं और उस ठंडी-सी डकार को राहत का संकेत समझ लेते हैं। लेकिन सच इससे बिल्कुल उलट है। हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमिता कौर के अनुसार, खाने के बाद सोडा पीना आपके पाचन तंत्र के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

सोडा में मौजूद कार्बोनेशन, रिफाइंड शुगर और एसिड पेट के नेचुरल एसिड को कमजोर कर देते हैं जिससे खाना सही तरह से पच नहीं पाता। इसका असर सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि गट बैक्टीरिया, हार्मोन बैलेंस और मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत ब्लोटिंग, गैस, थकान और हार्मोनल समस्याओं की वजह बन सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट खाने के बाद सोडा की जगह नेचुरल डाइजेस्टिव ड्रिंक्स अपनाने की सलाह देते हैं।

  • पेट का एसिड हो जाता है न्यूट्रल: हमारे पेट में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड प्रोटीन को पचाने में अहम भूमिका निभाता है। सोडा में मौजूद कार्बोनेशन और शुगर इस एसिड को न्यूट्रल कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि खाना सही तरीके से पच नहीं पाता और अधपचा रह जाता है।

  • गुड बैक्टीरिया को होता है नुकसान: सोडा आपकी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को मार देता है। ये बैक्टीरिया ना सिर्फ पाचन, बल्कि इम्युनिटी और मूड कंट्रोल में भी मदद करते हैं। इनके नष्ट होने से गैस, ब्लोटिंग और पेट भारी रहने की समस्या बढ़ जाती है।

  • पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल घटता है: डॉक्टर रमिता कौर के अनुसार, नियमित रूप से सोडा पीने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल करीब 25% तक कम हो सकता है। इसका असर एनर्जी, मसल स्ट्रेंथ और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है।
  • खाना पचने के बजाय फर्मेंट होने लगता है: जब पेट का एसिड कमजोर हो जाता है, तो खाना पचने की बजाय फर्मेंट होने लगता है। इसका मतलब है कि पेट में अल्कोहल जैसा प्रभाव पैदा होता है जिससे एसिडिटी, जलन और थकान बढ़ती है।

  • वह डकार नहीं, SOS सिग्नल है: खाने के बाद आने वाली ‘रिफ्रेशिंग’ डकार दरअसल आपकी गट बैक्टीरिया की SOS कॉल होती है। यह संकेत है कि आपकी पाचन प्रणाली दबाव में है।

सोडा की जगह क्या पिएं? - CCF Tea (डाइजेशन बूस्टर ड्रिंक) पाचन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री: अजवाइन – 2 चम्मच, धनिया – 2 चम्मच, सौंफ – 2 चम्मच

कैसे बनाएं:

  • तीनों चीजों को पीसकर मिक्स बना लें।
  • 200 ml पानी में 1 चम्मच मिक्स डालकर उबालें या भिगोकर पिएं।
  • यह ड्रिंक पाचन सुधारती है, ब्लोटिंग कम करती है और गट हेल्थ को मजबूत बनाती है।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।