Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdoctor pal suggestion which foods good to eat nutritional deficiency and health improvement
डॉक्टर पाल ने बताया कौन से न्यूट्रिशन की कमी में खाएं कौन से फूड्स

डॉक्टर पाल ने बताया कौन से न्यूट्रिशन की कमी में खाएं कौन से फूड्स

संक्षेप:

Foods to improve nutrition: गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर पाल ने बताया कि अगर शरीर में किसी न्यूट्रिशन की कमी हो रही या हेल्थ को और भी ज्यादा इंप्रूव करना है तो जान लें कौन से फूड्स खाना होगा अच्छा।

Nov 23, 2025 03:55 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हममे से हर कोई हेल्दी रहना चाहता है। लेकिन कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमे बीमार बना देती है। अगर आप घर का हेल्दी फूड खाना चाहते हैं और अपनी ओवरऑल हेल्थ को ठीक रखना खुद का गोल बना रखा है तो जान लें कौन से फूड्स खाना हेल्दी होता है। कौन से न्यूट्रिशन की कमी होने पर कौन से फूड्स शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, इस बारे में डॉक्टर पाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी है। आप भी जान लें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनर्जी लेवल और आयरन बढ़ाने के लिए

अगर आप हमेशा शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं। हड्डियां स्ट्रांग नहीं लगती और शरीर का आयरन लेवल कम रहता है तो रोजाना एक कप करीब 30 ग्राम के करीब मोरिंगा के पत्ते रोजाना दो हफ्ते तक खाएं। ये नेचुरली एनर्जी बूस्ट करने में मदद करेंगे।

इम्यूनिटी और हेयर स्ट्रांग करने के लिए

अगर आप स्किन को और चमकदार, क्लियर बनाना चाहते हैं। बालों को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं और इम्यूनिटी स्ट्रांग चाहते हैं तो रोजाना एक आंवला या एक छोटा शॉट आंवले का जूस रोजाना दो हफ्ते तक पीना फायदेमंद होता है।

मसल्स और पीरियड पेन से बचने के लिए

शरीर में दर्द होता है। खासतौर पर मसल्स में दर्द बना रहता है और पीरियड के दौरान दर्द होता है तो रोजाना एक केला करीब दो हफ्ते तक खाएं। ऐसा करने से फायदा जरूर होगा और शरीर में ज्यादा एनर्जी महसूस होगी।

ब्लड शुगर को स्थिर रखना है तो

ब्लड शुगर को ज्यादा स्थिर रखना चाहते हैं और शुगर स्पाइक से बचना है साथ ही इम्यूनिटी भी इंप्रूव करनी है तो रोजाना दो सप्ताह तक अमरूद खाना अच्छा होगा।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हार्ट को हेल्दी रखने का तरीका

ब्लड प्रेशर को ज्यादा कंट्रोल में रखना है और हार्ट को हेल्दी बनाकर रखना है तो रोजाना एक अनार रोजाना दो हफ्ते तक खाएं।

कब्ज और डाइजेशन को इंप्रूव करना

कब्ज दूर करना चाहते हैं और डाइजेशन को इंप्रूव करना है तो रोजाना दो हफ्ते तक पपीता खाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।