रोज RO का पानी पीते हैं? डॉक्टर से जान लें नुकसान! बताया घर में कब लगवाना चाहिए
डॉ शालिनी बताती हैं कि अगर आपने अपने घर RO लगवा लिया है और रोज उसका पानी पी रहे हैं, तो ये सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। उन्होंने ये भी बताया है कि कब आपको घर में RO लगवाना चाहिए और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

हेल्दी रहने के लिए साफ-सुथरा पानी पीना बहुत जरूरी है, ये बात तो हम सभी कहीं ना कहीं जानते हैं। इसलिए आज लगभग हर घर में RO वाटर प्यूरीफायर काफी कॉमन हो गए हैं। लेकिन क्या बिना सोचे-समझे रोज RO का पानी पीना वाकई हेल्दी है? डॉ शालिनी सिंह सालुंके एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि अगर आपने अपने घर RO लगवा लिया है और रोज उसका पानी पी रहे हैं, तो ये हेल्दी नहीं बल्कि सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। शरीर से जरूरी मिनरल की मात्रा कम करने के अलावा भी RO का पानी पीने के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिनकी पुष्टि कई स्टडीज में भी की गई है। डॉक्टर ने आगे ये भी बताया है कि कब आपको घर में RO लगवाना चाहिए और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए विस्तार में जानते हैं।
रोज RO का पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान
खनिजों की मात्रा कम होने लगती है
डॉ शालिनी बताती हैं कि लंबे समय तक रोज RO का पानी पीने से शरीर में जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम होने लगती है। इससे मांसपेशियों में दर्द महसूस होना जैसी समस्या हो सकती है। वहीं हड्डियां कमजोर होना और नसों में सुई जैसी चुभन महसूस होना जैसी प्रॉब्लम्स भी काफी कॉमन हो जाती हैं।
शरीर में थकान बनी रहना
अगर बिना ज्यादा मेहनत के या प्रॉपर आराम करने के बाद भी शरीर में अजीब से थकान बनी रहती है, तो एक वजह आपके पीने का पानी भी हो सकता है। डॉक्टर कहती हैं कि RO का पानी लंबे समय पीने से शरीर में आयरन और मैग्नीशियम का बैलेंस गड़बड़ा जाता है, जिस वजह से बेवजह थकान महसूस होती है और शरीर में एनर्जी भी नहीं रहती।
हृदय गति और बीपी में असंतुलन
डॉ शालनी के मुताबिक RO का पानी पीने से आपकी हार्ट रिदम और बीपी में असंतुलन देखने को मिल सकता है। दरअसल RO के पानी से कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं, जो हार्ट की रिदम नॉर्मल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन मिनरल्स की कमी होने पर हार्ट रेट में उतार-चढ़ाव और बीपी का असंतुलन देखने को मिल सकता है।

हड्डियों और दांतों का कमजोर होना
जरूरी मिनरल्स मौजूद ना होने की वजह से RO का पानी आपके दांतों और हड्डियों को भी कमजोर कर सकता है। डॉ शालिनी कहती हैं कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है।
बार-बार प्यास लगना
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि बार बार पानी पीने के बाद भी प्यास कम नहीं हो रही? इसके पीछे की एक वजह आपके RO का पानी भी हो सकता है। दरअसल RO प्रक्रिया में पानी से सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। ऐसे में पानी शरीर को हाइड्रेट तो करता है लेकिन मिनरल बैलेंस नहीं कर पाता। जिसके चलते बार-बार प्यास लगती है।
कब लगवाना चाहिए घर में RO?
डॉ शालिनी कहती हैं कि आपको घर में RO तभी लगवाना चाहिए जब आपके इलाके का TDS 300 से ज्यादा है। आजकल बाजार में आसानी से TDS मीटर मिल जाता है, जिससे आप घर बैठे पानी का TDS चेक कर सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि अगर पानी का TDS 300 से कम है, तो RO की जगह आप एक्टिवेट चारकोल या सिरेमिक फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




