
पार्टी में ओवरईटिंग कर ली है तो ना करें ज्यादा एक्सरसाइज, डॉक्टर ने समझाया पूरा गणित
Doctor explain what to do after overeating food: फिटनेस पर पूरा फोकस रहता है लेकिन नये साल की पार्टी में ज्यादा खा ले रहे हैं तो कैलोरी बर्न करने के लिए ना करें ज्यादा एक्सरसाइज। डॉक्टर मल्हार गानला ने शेयर किया हैवी मील्स के बाद क्या करें?
फिटनेस का ध्यान रखने वाले अक्सर जब किसी खास मौके पर ज्यादा खा लेते हैं। तो एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने के लिए ज्यादा एक्सरसाइज करने के बारे में सोचते हैं। जैसे कि अभी पार्टी का टाइम चल रहा है। 31 दिसंबर को जमकर पार्टी की होगी और अभी भी न्यू ईयर का जश्न चल ही रहा होगा। ऐसे में कुछ ना कुछ एक्स्ट्रा कैलोरी खा ही रहे होंगे। लेकिन इन एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने के लिए अगर आप भी ओवर वर्कआउट या वॉक करने के बारे में सोच रहे हैं। तो इस ख्याल को दिल से निकाल दें। डॉक्टर मल्हार गानला ने वीडियो पोस्ट कर सिंपल सा लॉजिक समझाया है कि आखिर कैसे आप की ओवरएक्सरसाइज की आदत ओवरईटिंग को बढ़ावा दे सकती है।
डॉक्टर मल्हार गानला ने बताया ओवरईटिंग के बाद ना करें ज्यादा एक्सरसाइज
डॉक्टर ने बताया कि अगर आप पार्टी वगैरह में ज्यादा खा लेने से बढ़ने वाले वजन को लेकर परेशान हैं तो भी ज्यादा एक्सरसाइज कर कैलोरी बर्न करने की कोशिश ना करें। दरअसल, जब बॉडी अचानक से ज्यादा कैलोरी वाले फूड खाती है। तो उसे अब्जॉर्ब करने के लिए इंसुलिन, एसिड और दूसरे एंजाइम्स ज्यादा मात्रा में सीक्रिज होते हैं। जिससे कि वो कैलोरी बॉडी में एब्जॉर्ब हो जाए। ये एंजाइम का सीक्रिशन टेम्प्रेरी होता है जो 24-48 घंटे में नॉर्मल हो जाता है। लेकिन इन कैलोरी को बर्न करने के लिए अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो भूख बढ़ती है। और आप फिर से खाते हैं और फिर हाई लेवल इंसुलिन और एसिड बढ़ता है। अगर इंसान इसी तरह से 3 से 5 दिन तक लगातार इस तरह से खाता है तो वो उसकी आदत बन जाती है। साथ ही जीभ को भी वो मसाले, तेल का स्वाद लग जाता है और फिर बार-बार हाई इंसुलिन एंजाइम सीक्रिज होते हैं। जिससे बिना भूख के भी बार-बार खाने का मन होता है। ऐसे में हैवी मील्स या ओवरईटिंग करने के बाद क्या करें।
हैवी मील्स खाने के बाद क्या करें
अगर आपने ओवरईटिंग कर ली है। ज्यादा हैवी मील्स खा लिया है तो बस सिंपल सा रूल फॉलो करें। डॉक्टर ने बताया कि हैवी मील्स खाने के बाद एक दो दिन तक केवल घर का खाना खाएं और कम मात्रा में खाएं। जिससे कि बॉडी में सीक्रिज हो रहे एंजाइम्स नॉर्मल हो जाएं और फिर से ज्यादा खाने की जरूरत ना पड़े।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




