
रोज किसी चीज की दवाई लेते हैं? डॉक्टर की ये 3 बातें जरूर जान लें, वरना नहीं मिलेगा पूरा फायदा!
अगर आप भी डेली बेसिस पर दवाएं लेते हैं, तो कुछ बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए। दवा इफेक्टिव तरीके से काम करे और उसका पूरा फायदा आपको मिल पाए, इसलिए ये छोटी-छोटी चीजें जानना बेहद जरूरी है।
आजकल लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां काफी कॉमन हो गई हैं। हर दूसरा व्यक्ति शुगर, ब्लड प्रेशर या थायरॉइड जैसा कोई ना कोई हेल्थ इश्यू फेस कर रहा है। यही वजह है कि दवाइयां आजकल लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा बन गई हैं। सुबह-शाम लोगों को किसी ना किसी चीज की गोलियां खानी ही पड़ रहीं हैं। जाने-माने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सलीम जैदी एक वीडियो पोस्ट के जरिए साझा करते हैं कि अगर आप भी डेली बेसिस पर दवाएं लेते हैं, तो कुछ बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए। दवा इफेक्टिव तरीके से काम करे और उसका पूरा फायदा आपको मिल पाए, इसलिए ये छोटी-छोटी चीजें जानना बेहद जरूरी है।

सुबह खाली पेट लेते हैं थायरॉइड की दवा?
ऐसी कई दवाइयां होती हैं, जिन्हें रोज सुबह खाली पेट लेना होता है। इनमें सबसे कॉमन है थायरॉइड की मेडिसिन। डॉ सलीम कहते हैं कि अगर आप सुबह खाली पेट थायरॉइड या कोई दूसरी दवा लेते हैं, तो कम से कम 45 मिनट के बाद ही आपको चाय या कॉफी लेनी चाहिए। दरअसल चाय-कॉफी आपकी दवा के एब्जॉरपशन को कम करते हैं, जिससे दवा उतने असरदार तरीके से काम नहीं कर पाती।
डायबिटीज की दवा लेते हैं, तो ये बातें ध्यान रखें
डॉक्टर सलीम सलाह देते हैं कि अगर आप रोजाना डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो सालभर में अपना विटामिन बी 12 लेवल जरूर चेक कराएं। नियमित रूप से डायबिटीज की मेडिसिन लेने वालों में विटामिन बी 12 की कमी बहुत कॉमन है। इसकी वजह से कमजोरी, थकान और यहां तक कि मेमोरी से जुड़े इश्यू भी हो सकते हैं।
आयरन सप्लीमेंट लेते हुए रखें इस बात का ध्यान
आयरन की कमी बहुत कॉमन है, खासतौर से महिलाओं में। यही वजह है कि कई लोग नियमित रूप से आयरन सप्लीमेंट्स लेते हैं। डॉ सलीम कहते हैं कि अगर आयरन सप्लीमेंट्स लेते हुए आपको पेट में दर्द, दस्त और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको इसके साथ विटामिन सी की गोलियां लेना भी शुरू कर देना चाहिए। विटामिन सी टैबलेट लेने से आयरन का एब्जॉरपशन बेहतर होता है और डाइजेस्टिव इश्यूज भी नहीं होते।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


