डायबिटीज में रागी खाने से पहले सुन लें डॉक्टर की ये बात, नुकसान सुनकर चौंक जाएंगे

Feb 08, 2026 10:29 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Does Ragi Unhealthy In Diabetes: डायबिटीज के पेशेंट को अक्सर रागी खाने की सलाह मिलती है। लेकिन डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर प्रमोद ने पॉडकास्ट में बताया कि कैसे रागी खाना डायबिटीज के पेशेंट के लिए हार्मफुल हो सकता है।

डायबिटीज में रागी खाने से पहले सुन लें डॉक्टर की ये बात, नुकसान सुनकर चौंक जाएंगे

डायबिटीज रोगियों के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को रागी खाने की सलाह देते सुना होगा। इस सलाह को फॉलो करते हुए काफी सारे लोग डाइट में रागी खाने लगते हैं। और, अक्सर ज्यादातर लोग रागी का डोसा खाना प्रिफर करते हैं। जबकि सच्चाई काफी अलग है। डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर प्रमोद ने पॉडकास्ट ने बताया कि कैसे रागी डायबिटीज रोगियों को नुकसान पहुंचा रही है।

कैसे पहुंचा रहा रागी डोसा नुकसान

रागी को खाने का तरीका डायबिटीज रोगियों के लिए हार्मफुल है। जैसे रागी डोसा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 75 के आसपास होता है। वहीं मुड्डे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी 65 से 70 होता है जो कि ज्यादा है। रागी डोसा का जीआई तो व्हाइट राइस के बराबर या उससे ज्यादा ही रहता है। जिसकी वजह से ये डायबिटीज रोगियों के लिए सही नही है।

डायबिटीज रोगियों को कब खाना चाहिए रागी

डायबिटीज रोगियों को रागी का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना है क्योंकि जिस फार्म में हम खाते हैं उसमे रागी का जीआई ज्यादा होता है। इसलिए रागी नुकसान पहुंचा सकती है। रागी को खाने का बेस्ट समय डायबिटीज रोगियों के लिए अलग है। डॉक्टर प्रमोद ने बताया कि जब ब्लड शुगर स्टेबल हो जाती है और मसल्स बिल्डिंग की जरूरत होती है, तब डायबिटीज पेशेंट को रागी खाना चाहिए। डायबिटीज के शुरुआती स्टेज में जब शुगर लेवल स्थिर ना होकर ऊपर-नीचे जाती है, उस वक्त रागी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इस वक्त रागी खाने से नुकसान हो सकते हैं।

डायबिटीज रोगियों को रागी खाने के नुकसान

डॉक्टर प्रमोद ने पॉडकास्ट में बताया कि जब शुरुआती स्टेज में डायबिटीज अनस्टेबल होती है। उस वक्त रागी खाया जाए तो पेशेंट में शुगर बढ़ने लगती है साथ ही न्यूरोपैथी की दिक्कतें देखने को मिलती है। वहीं किडनी में भी समस्या बढ़ने लगती है। दरअसल भले ही कुछ पेशेंट में रागी खाने पर ब्लड शुगर ना बढ़े लेकिन वहां इंसुलिन सेक्रेशन फैक्टर काम करता है। लेकिन जो सेंसेटिव केस हैं जिनका पेंक्रियाज इंसुलिन सीक्रिज नहीं कर रहा वहां पर ब्लड शुगर रागी खाने पर तेजी से बढ़ता है। इसलिए डॉक्टर ने कहा कि डायबिटीज रोगियों को रागी खाने के साथ बॉडी पर इसके असर को भी चेक करना जरूरी है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।