
दिवाली पर गर्भवती महिलाएं रखें इन 7 बातों का ध्यान, तभी होगी 'सेफ हैप्पी दिवाली'
Diwali Safety Tips for Pregnant Women : दिवाली पर सेहत से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर महिला के साथ उसके होने वाले बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को दिवाली मनाते समय किन जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
Essential Safety Tips For Pregnant Women During Diwali : दिवाली 2025 का पर्व रोशनी और खुशियों से जुड़ा हुआ माना जाता है। हालांकि हंसते-खेलते इस त्योहार का मजा उस समय किरकिरा हो जाता है, जब लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगते हैं। जी हां, डायबिटीज रोगियों की ही तरह गर्भवती महिलाओं को भी आतिशबाजी के इस पर्व का पूरा मजा लेने के लिए सेहत से जुड़ी कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। सेहत से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर महिला के साथ उसके होने वाले बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाओं को दिवाली मनाते समय किन जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।

दिवाली मनाते समय गर्भवती महिलाएं रखें इन 7 बातों का ख्याल
संतुलित आहार लें
दिवाली के त्योहार पर कई तरह की मिठाइयों के साथ फ्राइड फूड भी सर्व किया जाता है। लेकिन आप तले हुए इन खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अधिक चीनी और वसा युक्त भोजन खाने की जगह ताजे फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, और घर पर बनी कम चीनी वाली मिठाइयों का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
ध्वनि और प्रदूषण से बचें
पटाखों के तेज शोर से गर्भवती महिला और शिशु को तनाव हो सकता है। पटाखों से दूरी बनाएं और शांत जगह पर रहें। धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनें और बंद कमरों में रहें।
नींद और आराम
त्योहार की भागदौड़ में पर्याप्त नींद लेना न भूलें। 7-8 घंटे की नींद गर्भवती महिला और उसके बच्चे की सेहत के लिए जरूरी है। लंबे समय तक किचन में खड़े रहने या थकान से बचें। काम के बीच-बीच में थोड़ा सा रेस्ट जरूर करें।
सुरक्षित कपड़े और गहने
दिवाली मनाने के लिए ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनें, जो पेट पर दबाव न डालें। दिवाली पर भारी गहने पहनने से बचें, क्योंकि भारी गहने आपके लिए असुविधा पैदा कर सकते हैं।
दीपक और मोमबत्तियों से रहें सावधान
दीये जलाते समय सावधानी बरतें। लंबे और ढीले कपड़ों से आग लगने का खतरा हो सकता है। दीयों को सुरक्षित और ऊंची जगह पर रखें ताकि गिरने से दुर्घटना होने का जोखिम न हो।
तनाव से बचें
त्योहार की तैयारियों के बीच ज्यादा तनाव न लें। परिवार से मदद मांगें। ध्यान या हल्की सैर जैसी गतिविधियां तनाव कम करने में मदद करेंगी।
डॉक्टर की सलाह
किसी भी नए भोजन को खाने से पहले या किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। नियमित चेकअप और दवाइयों का सेवन करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




