
Diwali 2025 : दिवाली की रात भूलकर भी ना करें ये 5 काम, पछताना पड़ेगा
त्योहार की रौनक और सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है। बता दें, दिवाली की रात 5 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए।
दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशी और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन त्योहार की रौनक और सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है। बता दें, दिवाली की रात 5 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए। इन 5 बातों का अनदेखी करने से व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बातों के बारे में।

पटाखों का अत्यधिक उपयोग
पटाखे जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिसमें PM2.5 और PM10 जैसे हानिकारक कण, सल्फर डाइऑक्साइड, और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे जहरीले गैसें निकलती हैं। जो खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के फेफड़ों, हृदय और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। तेज आवाज (140 डेसिबल तक) से सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है और तनाव हार्मोन बढ़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए दिवाली की रात पर्यावरण-अनुकूल पटाखे जलाएं और रोशनी और दीयों से उत्सव मनाएं।
ज्यादा मीठा या फ्राइड खाना
अधिक चीनी और तले हुए खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। जिससे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा तेल खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे अपच और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कम चीनी वाली मिठाइयां और घर पर बने हल्के खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
लंबे समय तक शोर और भीड़ में रहना
लंबे समय तक पटाखों या लाउडस्पीकर के तेज शोर में रहने से तनाव, चिंता और नींद में कमी आ सकती है। दरअसल, तेज शोर शरीर को 'फाइट या फ्लाइट' मोड में डालता है, जिससे एड्रेनालाईन जैसे तनाव हार्मोन निकलते हैं, जो हृदय गति और सांस लेने की दर को बढ़ाते हैं। इसके अलावा भीड़ में बैक्टीरिया या वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। शांत और हवादार जगह पर समय बिताएं। भीड़ में जाने से बचें और मास्क पहनें।
अंधेरे धुएं से भरे माहौल में रहना
धुएं से भरे वातावरण में सांस लेने से श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा या ब्रॉन्काइटिस का खतरा बढ़ सकता है। जबकि कम रोशनी में रहने से आंखों पर दबाव पड़ता है और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिवाली की रात अच्छी रोशनी वाले और हवादार स्थानों में ही रहें। धुएं से बचने के लिए घर की खिड़कियां बंद रखें।
देर रात जागना
दिवाली की रात देर रात जागने से बचें। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि नींद की कमी से तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोर इम्यून सिस्टम की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए यह विशेष रूप से हानिकारक है। ऐसे में सेहतमंद बने रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




