Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdiabetes to weight loss know 5 health benefits of rasbhari cape gooseberry benefits
डायबिटीज से वेट लॉस तक, रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

डायबिटीज से वेट लॉस तक, रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

संक्षेप:

Health Benefits Of Rasbhari : अपनी खट्टी-मीठी तासीर के लिए पहचानी जाने वाली यह बेरी मुंह का जायका बढ़ाने के साथ आधुनिक सुपरफूड्स की कतार में भी सबसे आगे खड़ी नजर आती है।

Feb 11, 2026 02:12 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rasbhari Benefits : प्रकृति की गोद से निकले छोटे-छोटे सुनहरे मोतियों जैसी रसभरी, ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं होती है। रसभरी को अंग्रेजी में केप गूजबेरी या गोल्डन बेरी के नाम से जाना जाता है। अपनी खट्टी-मीठी तासीर के लिए पहचानी जाने वाली यह बेरी मुंह का जायका बढ़ाने के साथ आधुनिक सुपरफूड्स की कतार में भी सबसे आगे खड़ी नजर आती है। बात अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की करें तो रसभरी में विटामिन-सी, पॉलीफेनॉल, कैरोटीनॉएड्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को अनजाने में कई बड़े फायदे पहुंचाते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए रसभरी खाने के कई फायदों का जिक्र किया है। लीमा महाजन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि रोजाना 50-100 ग्राम रसभरी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए जान लेते हैं रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।

रसभरी खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

मजबूत इम्यूनिटी

रसभरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। रसभरी का नियमित सेवन सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव करने के साथ खांसी में भी राहत देता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

रसभरी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह फल एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। फाइबर, पोटेशियम और कम वसा के कारण, यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने, रक्तचाप को कम करने और हृदय रोग, स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करती है।

वेट लॉस

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रसभरी एक आसान परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। रसभरी में फाइबर की अधिकता और कम कैलोरी होने की वजह से यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है।

पाचन तंत्र में सुधार

रसभरी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है। इस फल में फाइबर की मौजूदगी कब्ज की समस्या को दूर करके मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाती है। जो आंतों की सेहत (Gut Health) को अच्छा बनाए रखने के लिए जरूरी है।

डायबिटीज रखें कंट्रोल

रसभरी का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (लगभग 26-40) और उच्च फाइबर ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में बहुत मददगार है। यह फल मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो भोजन के बाद शुगर स्तर में होने वाली तेजी को नियंत्रित करते हुए इंसुलिन को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;