Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdiabetes to joint pain know magical benefits of eating fenugreek ladoo methi ke ladoo khane ke fayde
डायबिटीज से लेकर जोड़ों के दर्द तक, ये हैं मेथी के लड्डू खाने के जादुई फायदे

डायबिटीज से लेकर जोड़ों के दर्द तक, ये हैं मेथी के लड्डू खाने के जादुई फायदे

संक्षेप:

Methi Ke Ladoo Ke Fayde : जब यही कड़वी मेथी गुड़, सोंठ और ढेर सारे सूखे मेवों के साथ मिलकर लड्डू का रूप लेती है, तो वह एक बेमिसाल स्वादिष्ट औषधि बन जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसका सेवन विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, कमजोरी और महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Jan 20, 2026 10:15 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Health Benefits Of Methi Ladoo : सर्दियों में लोग अकसर शरीर को ठंड से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए कई तरह के लड्डू बनाकर खाते हैं। तिल-गुड़, आटे-गोंद, मेथी और अलसी जैसे हर लड्डू की अपनी एक अलग विशेषता और गुण है। यही वजह है कि आयुर्वेद में इन लड्डुओं को 'सुपरफूड' कहा जाता है। बात अगर मेथी के लड्डू की करें तो आमतौर बच्चे इसके कड़वे स्वाद की वजह से इसे देखकर अक्सर मुंह बनते हैं। लेकिन जब यही कड़वी मेथी गुड़, सोंठ और ढेर सारे सूखे मेवों के साथ मिलकर लड्डू का रूप लेती है, तो वह एक बेमिसाल स्वादिष्ट औषधि बन जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसका सेवन विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, कमजोरी और महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं मेथी के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:घंटों का काम मिनटों में! मेथी साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

मेथी के लड्डू के सेहत के लिए फायदे

जोड़ों के दर्द

मेथी की तासीर गर्म होने के साथ इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं। दरअसल, सर्दियों में वात दोष बढ़ने से जोड़ों में दर्द, जकड़न या आर्थराइटिस की समस्या होने लगती है। सर्दियों में जोड़ों में होने वाली जकड़न के लिए यह बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है।

पाचन तंत्र होता है दुरुस्त

मेथी में फाइबर की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करके पेट साफ और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

मेथी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। मेथी में पाया जाने वाला गैलेक्टोमैनन (Galactomannan), जो एक घुलनशील फाइबर है, आंतों में कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे भोजन के बाद रक्त शर्करा (Blood Sugar) में अचानक वृद्धि नहीं होती और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बिना चीनी वाले लड्डू फायदेमंद हो सकता हैं।

नई माताओं के लिए वरदान

प्रसव के बाद महिलाओं को मेथी के लड्डू खासतौर पर खाने के लिए दिए जाते हैं। ये लड्डू न केवल रिकवरी में मदद करते हैं, बल्कि स्तनपान कराने वाली माताओं में दूध की मात्रा (Lactation) बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

मेथी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाती है। जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और हार्ट संबंधी जोखिम कम होते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।