
डायबिटीज में पानी पीने की टाइमिंग का रखना होगा ध्यान, गलत समय पर पीने से बढ़ जाएगा ब्लड शुगर
Water Intake Precaution In Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को प्यास ज्यादा लगती है। लेकिन पानी पीते समय भी उन्हें सावधानी रखनी चाहिए। कम पानी या ज्यादा पानी पीते समय मात्रा और टाइमिंग से उनकी ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होती है। जानें कैसे…
सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन पानी पीने की टाइमिंग आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ये ना केवल शरीर को थकान, कमजोरी से बचाता है बल्कि ब्लड सर्कुलेट करने में भी मदद करता है। लेकिन पानी पीने की टाइमिंग ब्लड शुगर को भी प्रभावित करती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान की बाकी चीजों की तरह ही पानी पीते समय भी सावधानी रखने की जरूरत होती है। इंस्टाग्राम पर क्लीनिकल न्यूट्रीकेयर पर शेयर वीडियो में बताया गया है कैसे पानी पीने की मात्रा और टाइमिंग ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती है इसलिए डायबिटीज वालों को सावधानी रखनी चाहिए।
कम पानी पीने का असर
- डायबिटीज के मरीजों को पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होगी तो ग्लूकोज गाढ़ा हो जाएगा। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो खून ज्यादा गाढ़ा हो जाता है। वहीं ग्लूकोज पानी कम पीने की वजह से मीटर पर शुगर स्पाइक की रेटिंग दिखाता है।
- अगर पानी कम पिया जाए तो इससे ज्यादा इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है। डिहाइड्रेशन से कार्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं और ज्यादा कॉर्टिसोल होने पर कोशिकाएं इंसुलिन को लेकर प्रतिक्रिया नहीं करती हैं। जिसकी वजह से साफ-सुथरा हेल्दी खाना खाने पर भी शुगर का लेवल बढ़ा रहता है।
पानी को गलत टाइम पर पीने से भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल
कम मात्रा में पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। वहीं अगर पानी को गलत समय पर पिया जाए तो भी ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है। जैसे ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाले खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से स्टमक एसिड कम हो जाता है और डाइजेशन स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से ग्लूकोज का क्लियरेंस नहीं हो पाता है और ब्लड में शुगर तुरंत ना बढ़कर बाद में बढ़ती है।
पानी पीने का सही तरीका
अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो पानी पीते समय इन बातों का ध्यान रखें।
- दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं।
- खाने के पहले एक से दो गिलास पानी पीएं लेकिन खाने के बाद नहीं।
- पानी हल्का गुनगुना या रूम टेंपरेचर का होना चाहिए।
- खाने के 30-40 मिनट बाद ज्यादा पानी ना पिएं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




