टूथब्रश में छिपे होते हैं सैकड़ों कीटाणु, डेंटिस्ट ने बताया सफाई करने का 2 सबसे आसान तरीका
How to keep toothbrush germfree: मुंह और दांतों को जर्मफ्री रखने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल तो सभी करते हैं लेकिन क्या टूथब्रश को रोज साफ करते हैं? जवाब है नहीं, जानें किस तरह अपने टूथब्रश को डिसइंफेक्ट कर बैक्टीरिया और जर्म्सफ्री रखें।

जिस चीज से शरीर के सबसे खास हिस्से की सफाई की जाती है, अक्सर लोग उसकी सफाई करने में ही लापरवाही करते हैं। हम बात कर रहे हैं टूथब्रश की, मुंह के अंदर की सफाई करने और बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए हर कोई ब्रश करता है। लेकिन इस टूथब्रश की सफाई के बारे में शायद ही कोई सोचता है। अब आप कहेंगे कि हम तो हर 3 महीने में ही टूथब्रश बदल देते हैं। लेकिन क्या 3 महीनों में टूथब्रश पर बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं होती? क्या केवल पानी से धो देने से सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं? दरअसल, काफी सारे लोग तो बाथरूम में रखे ब्रश को पानी से भी धोने की आदत नहीं रखते और डायरेक्ट उस पर टूथपेस्ट लगा कर ब्रश करना शुरू कर देते हैं। डेंटिस्ट ने बताया कि अपने टूथब्रश को डिसइंफेक्ट करने की जरूरत होती है और इस काम के लिए ये 2 तरीके बहुत ही आसान है। जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।
टूथब्रश साफ करने के 3 आसान तरीके
टूथब्रश को हर बार डिसइंफेक्ट करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब आपको वायरल हो या फिर इंफेक्शन। क्योंकि मुंह के बैक्टीरिया टूथब्रश में बने रह जाते हैं और अगले दिनों दोबारा मुंह के जरिए शरीर में पहुंचते हैं और आपको बीमार बनाते हैं। यहीं नहीं बाथरूम में खुले रखे या ढंके गीले टूथब्रश पर भी बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है। ऐसे में इस तरह के ब्रश बीमार बना सकते हैं। अपने टूथ ब्रश को इन 2 तरह से डिसइंफेक्ट जरूर करें।
माउथवॉश से धोएं
माउथवॉश में अच्छे एंटीबैक्टीरियल कंपाउंड होते हैं। किसी छोटे से गिलास में इतना माउथवॉश लें कि टूथ ब्रश के ब्रिसल्स उसमे डूब जाएं। अब दस मिनट के लिए इसी में डूबा रहने दें और फिर बाहर निकालकर रख दें।
हाइड्रोजन पराक्साइड से करें सफाई
मेडिकल स्टोर की शॉप पर हाइड्रोजन पराक्साइड की बोतल मिल जाती है। आधा हाइड्रोजन पराक्साइड और आधा पानी लेकर उसमे टूथब्रश को डुबोकर रखें और दस मिनट बाद बाहर निकालकर सुखने दें। ये दो तरीका आपके टूथ ब्रश पर जमा बैक्टीरिया और गंदगी को साफ करेगा और आपको हेल्दी बनाकर रखने में मदद करेगा।
गर्म पानी भी करेगा असर
अगर आपके पास डॉक्टर की बताई ये दोनों ही चीजें नहीं है तो सिंपली बहुत ही गर्म पानी को लें और उसमे टूथब्रश को दस मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें। गर्म पानी से भी बैक्टीरिया मरेंगे और आपका टूथब्रश डिसइंफेंक्ट हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


