Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdelhi pollution hospital opd flooded with asthma copd patients PGIMER doctor warns who is at risk
PGIMR के डॉक्टर ने बताया दिन पर दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या, प्रदूषण से बचने के लिए करें ये काम

PGIMR के डॉक्टर ने बताया दिन पर दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या, प्रदूषण से बचने के लिए करें ये काम

संक्षेप:

Increase Patient day by day in Delhi due to Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का लेवल इतना खतरनाक हो चुका है जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। पीजीआईएमआर के प्रोफेसर ने खुद बताया कि सांस के मरीजों की संंख्या 22 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

Nov 07, 2025 11:18 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पीजीआईएमआर, दिल्ली के प्रोफेसर पुलिन गुप्ता ने दिल्ली में प्रदूषण की वजह से बढ़ रहे मरीजों और उनकी दिक्कतों के बारे में एएनआई से बात की। दिल्ली में प्रदूषण का लेवल दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। जहरीली हवा में सांस ले रहे लोगों में कई सारे हेल्थ इश्यूज नजर आ रहे। जिसे लेकर वो अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर पोलेन गुप्ता ने एएनआई से बातचीत में बताया कि ओपीडी में सांस से जुड़ी दिक्कतों के मरीजों की संख्या में 22-25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ये मरीज वायु प्रदूषण की वजह से हो रही बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदूषण की वजह से लोगों में देखने को मिल रहीं ये समस्याएं

ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में ज्यादातर सांस से जुड़ी दिक्कतें लेकर आ रहे हैं। गले में इरिटेशन, राइनाइटिस, नाक बहने की समस्या, आंखों में खुजली, छाती में जकड़न जैसी समस्याओं के साथ बहुत सारे मरीज पहुंच रहे। वहीं काफी सारे मरीजों को ब्रोंकाइटिस, अस्थमा का एक्यूट अटैक की दिक्कतें हो रहीं।

यहीं नहीं ईएनटी डिपार्टमेंट में काफी सारे मरीज साइनोसाइटिस, बहती नाक और यहां तक कि कुछ मरीज नाक में ब्लड आने की समस्या के साथ भी आए हैं। स्किन डिपार्टमेंट में भी काफी सारे मरीज डर्मेटाइटिस की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने एएनआई को बताया, "जिन लोगों को ब्रोन्कियल अस्थमा या ब्रोंकाइटिस है और जो स्मोकिंग करते हैं या जिन्हें पुरानी टीबी है, उनमें प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारी होने का खतरा और भी ज्यादा है।

आंखों पर भी पड़ रहा प्रदूषण का बुरा असर

डॉक्टर ने बताया है कि प्रदूषण की वजह से आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा और आई डिपार्टमेंट में मरीज आंखों से पानी आने, ड्राई आईज, आंखों में खुजली और यहां तक कि आंखों के धुंधलेपन की समस्या लेकर भी पहुंच रहे हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए दी लोगों को ये सलाह

पीजीआईएमआर के प्रोफेसर डॉक्टर पोलेन गुप्ता ने लोगों को प्रदूषण से बचने की सलाह दी। बुजुर्ग, प्रेग्नेंट लेडीज और 5 साल से कम उम्र के बच्चों के अलावा जिन्हें अनकंट्रोल डायबिटीज रहती है या जिनके बीमार होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ऐसे लोगों को जितना हो सके कम से कम घर के बाहर इन दिनों निकलना चाहिए।

सुबह जॉगिंग करने वालों के लिए डॉक्टर ने सलाह दी कि उन्हें घर में ही ट्रेडमिल पर जॉगिंग करनी चाहिए। या घर के बाहर जाना है तो आफ्टरनून में जाएं। सनराइज के वक्त पलूशन का लेवल बढ़ा हुआ होता है।

इसके अलावा दो पहिया और तीन पहिया चलाने वाले और चलने वाले लोगों को ट्रिपल लेयर या फिर एन 95 मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। और घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।