
कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया 'घर के अंदर इन कामों को बिल्कुल ना करें' दिल्ली में रहने वालों को दी प्रैक्टिकल सलाह
Delhi Pollution: दिल्ली में एयर इंडेक्स क्वालिटी 500 के पार पहुंच रही है। ठंड में तेजी से छा रही जहरीले धुएं की परत के बीच 40 साल एक्सपीरिएंस वाले कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बिल्कुल प्रैक्टिकल गाइड दिल्ली वालों के लिए शेयर की है। साथ में बताया है कि घर के अंदर किन कामों को ना करें।
दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ एक बार फिर प्रदूषण का असर दिखने लगा है। ठंड से पड़ने वाला घना कोहरा नहीं बल्कि ये टॉक्सिक जहरीले धुएं की सफेद चादर है जो दिन पर दिन खराब वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली में फैली है। साल दर साल ठंड की हल्की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण का यहीं रूप देखने को मिलता है जो हर साल बिगड़ता ही जा रहा। बेहद खराब गुणवत्ता वाली हवा के बीच सांस लेना मुश्किल है और कई सारे हेल्थ रिस्क बढ़ते जा रहे। ऐसे में जरूरी है कि खुद के बचाव के इंतजाम किए जाएं। 40 साल एक्सपीरिएंस वाले कॉर्डियोलॉजिस्ट ने दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए बिल्कुल प्रैक्टिकल सलाह शेयर की है।
40 साल एक्सपीरिएंस कॉर्डियोलॉजिस्ट ने दिल्ली वालों के लिए दी सलाह
दिल्ली के अशलोक अस्पताल के कंसल्टेंट और कॉर्डियलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर की और बताया कि कैसे इसे बिल्कुल सामान्य बना दिया गया है। लेकिन दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने सेहत की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियों का पालन जरूर करना चाहिए।
डॉक्टर चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि जनता इस वास्तविकता को सामान्य मानने लगी है, और अब ज़्यादातर लोग सावधानी बरतने की ज़हमत नहीं उठाते। वे कहते हैं, "मुझे सबसे ज़्यादा परेशानी इस बात से होती है कि सबने इसे कितना सामान्य बना दिया है। लोगों ने मास्क पहनना बंद कर दिया है। बच्चे अब भी ख़तरनाक दिनों में स्कूल जाते हैं। हम इधर-उधर देखते हैं और सोचते हैं कि अगर कोई कुछ नहीं कर रहा, तो मैं क्यों करूं? मैं साफ-साफ कह दूं। यह नॉर्मल नहीं है और इसे कभी भी इस तरह नहीं लिया जाना चाहिए। और एक डॉक्टर होने के नाते, मैं आपको यही सलाह दूंगा कि इस गंभीर वायु प्रदूषण के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए अभी से क्या करना चाहिए।"
बेसिक स्टेप फॉलो करें
1) जब भी घर से बाहर निकलें तो एन 95 मास्क जरूर पहनें।
2) जितना हो सके बच्चों और बूढ़ों को घर के अंदर ही रहने दें।
3) घर के अंदर एयर प्यूरीफायर्स का इस्तेमाल करें, खासतौर पर रात के वक्त।
4) बाहर जाकर एक्सरसाइज बिल्कुल ना करें।
5) खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें।
स्टेप 2
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन से फाइट के लिए ये सप्लीमेंट्स जरूरी है
विटामिन सी प्लस ई, इन दोनों का कॉम्बिनेशन पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है।
करक्यूमिन
क्यूरेसेटिन
बीटाकैरोटीन
सल्फ्रोफेन ( ये ब्रोकली स्प्राउट से मिलेगा)
बी कॉम्प्लेक्स विटामिंस
विटामिन डी की मात्रा हाई पलूशन के दिनों में बढ़ा दें
ओमेगा 3 फैटी एसिड
फिश ऑयल
NAC(एन-एसिटाइल सिस्टीन)
प्रदूषण से बॉडी को लड़ने में मदद करेंगे ये फूड्स
नींबू
हल्दी
पालक
अंगूर
एवाकॉडो
नट्स
अनार
कीवी
घर के अंदर की हवा को साफ रखें
1) घर के अंदर ज्यादा से ज्यादा प्लांट्स लगाएं। स्नेक प्लांट्स, स्पाइडर प्लांट्स, मनी प्लांट्स, एलोवेरा और रबर प्लांट्स हवा को साफ करने में मदद करते हैं।
2) अगर जरूरी हो तो घर के अंदर ह्यूमिडिफायर लगवाएं, जिसमे आक्सीजन सपोर्ट हो।
3) कमरों में एयर प्यूरीफायर लगवाएं और कमरों को तब वेंटिलेट करें जब एक्यूआई का लेवल कम हो।
घर के अंदर इन कामों को बिल्कुल ना करें
1) घर के अंदर कैंडल, अगरबत्ती या फ्रेशनर का इस्तेमाल ना करें।
2) घर के अंदर स्मोकिंग और वैपिंग ना करें।
3) घर के अंदर लकड़ी, कोयला जैसी चीजों को ना जलाएं।
4) किसी भी तरह का स्प्रे घर के अंदर यूज ना करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




