Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDelhi Cardiologist Shailesh Singh explains 3 things that can cause sudden heart attack
ये 3 चीजें कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट ने दी ये जरूरी सलाह

ये 3 चीजें कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट ने दी ये जरूरी सलाह

संक्षेप:

Heart Attack: हार्ट अटैक का खतरा अब किसी भी उम्र में हो सकता है। अचानक से दिल का दौरा पड़ता है और व्यक्ति की मौत हो जाती है। इससे बचने के लिए दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट ने 3 चीजों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Dec 09, 2025 08:04 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल हार्ट अटैक किसी को भी कभी भी पड़ सकता है। दिल का दौरा अब 50 की कम उम्र वाले लोगों को भी पड़ रहा है और खासतौर पर ठंड के मौसम में ये संख्या बढ़ जाती है। बदलते खान-पान, लाइफस्टाइल से भी दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट शैलेश सिंह का कहना है कि अगर समय रहते आप कुछ बातों पर ध्यान देते हैं, तो हार्ट अटैक का रिस्क 99% तक कम हो सकता है। चलिए बताते हैं दिल के डॉक्टर ने क्या सलाह दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1- डॉक्टर सिंह का कहना है हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट के लिए साइलेंट किलर माना जाता है। अगर आपकी बीपी बढ़ा हुआ रहता है या कभी भी बढ़ जाता है, तो उसे चेक करवाइये। बल्कि हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना इसे चेक करवाना चाहिए या घर पर खुद करें।

2- दूसरी चीज है हाई कोलेस्ट्रॉल। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि बाहर का खराब, तला, भुना खाना खाते हैं, तो जाहिर है कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा। कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ जाता है, तो हार्ट तक पहुंचने वाली खून की नसें ब्लॉक होने लगती है। ऐसे में अचानक दिल का दौरा पड़ जाता है।

3- तीसरी चीज है डायबिटीज। आजकल हर दूसरा व्यक्ति शुगर का मरीज बन चुका है और इसका असर दिल की सेहत पर भी हो रहा है। डॉक्टर का कहना है कि बढ़ी हुई शुगर हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा देता है। हाई ब्लड शुगर हार्ट आर्टरी को नुकसान पहुंचाता है, उनमें सूजन और कोलेस्ट्रॉल जमा कर ब्लॉकेज बना देता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बनता है।

कब करवाएं चेकअप

डॉक्टर ने लोगों को सलाह दी है कि अगर आप 18 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो हर 2 साल के अंतराल पर अपनी बीपी चेक करवाएं। 20 साल की उम्र के बाद हर 5 साल में एक बार कोलेस्ट्रॉल का चेकअप करवाएं। 45 की उम्र के बाद रोजाना डायबिटीज टेस्ट जरूर करें। अगर आप इन चीजों को कंट्रोल में रखेंगे, तो हार्ट अटैक रिस्क काफी हद तक कम रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।