रोजाना की इस आदत से दोगुना बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
हार्ट से जुड़ी दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। बहुत से लोग कम उम्र में हार्ट से जुड़ी परेशानियों के चलते अपनी जान गंवा चुके है। ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट ने चेतावनी देते हुए रोजाना की कुछ आदतों को हार्ट के लिए घातक बताया है। जानिए-

हार्ट से जुड़ी बीमारियों का सामना आज कल कम उम्र के लोगों को भी करना पड़ रहा है। कार्डियोलॉजिस्ट इस समस्या के लिए आदतों को दोषी मानते हैं। जब दिल की मांसपेशियों के किसी हिस्से में खून का फ्लो रुक जाता है या जल्दी फ्लो नहीं होता तो दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है या फिर वह नष्ट हो सकती हैं। इंटीग्रेटिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजय भोजराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक ऐसी आदत के बारे में चेतावनी दे रहे हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर कहते हैं कि उनके सालों के एक्सपीरियंस के बाद जिस एक चीज को उन्होंने नोटिस किया है वह एक आदत जो हर बार उनके सामने आती है। ये आदत है कि लोग घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। डॉक्टर का मानना है कि रोजाना की ये आदत दिल के दौरे का खतरा दोगुना कर देती है, और ज्यादातर लोग इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। बहुत से लोग दिल को सुरक्षित रखने के लिए खान-पान या स्मोकिंग पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन शारीरिक गतिविधि की कमी दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण है।
लंबे समय तक बैठने का खतरा
एक्सपर्ट कहते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जब शरीर स्थिर रहता है, तो खून में फैट को पचाने वाले एंजाइम कम हो जाते हैं। लंबे समय तक बैठना आज के समय में नया स्मोकिंग कहा जा रहा है। स्टडीज बताती हैं कि जो लोग दिन में 8 से 12 घंटे लगातार बैठे रहते हैं, उनमें दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।
आपको क्या करना चाहिए?
घंटों बैठे रहने से ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है और ब्लड शुगर बढ़ जाती है। इसके अलावा खून के थक्के भी जमने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इस समस्या का समाधान किसी मुश्किल जिम वर्कआउट से नहीं बल्कि कुछ बदलाव से ही संभव है। डॉक्टर ने कहते हैं हर 30-60 मिनट में खड़े हो जाएं और थोड़ा टहलें। कुछ स्क्वैट्स करें। रोजाना अपने शरीर को हिलाएं-डुलाएं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


