दादी-नानी के पिटारे से: आयरन रिच देसी लड्डू, हर महीने के लिए हेल्दी साथी
पीरियड्स के दौरान शरीर में कमजोरी, थकान और आयरन की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में सही डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर को सही पोषण मिले, तो पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों का असर महिलाओं की सेहत पर साफ दिखाई देता है, खासकर पीरियड्स के दौरान। कई महिलाओं को कमजोरी, थकान, अनियमित पीरियड्स और आयरन की कमी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर को सही पोषण देना बहुत जरूरी हो जाता है। पुराने समय में दादी-नानी घर की बनी पौष्टिक चीजों से ही इन समस्याओं का समाधान कर लेती थीं।
दादी-नानी का हेल्दी लड्डू
भुना चना, गुड़ और तिल से बना यह पारंपरिक लड्डू एक ऐसा ही आसान और असरदार नुस्खा है, जो शरीर को जरूरी मिनरल्स, आयरन और एनर्जी देता है। नियमित सेवन से ना सिर्फ शरीर मजबूत होता है, बल्कि पीरियड्स भी ज्यादा हेल्दी और संतुलित रहने में मदद मिलती है।
सामग्री
1 कप भुना चना (लगभग 200 ग्राम)
½ कप गुड़ (लगभग 100 ग्राम)
4–5 बड़े चम्मच भुना तिल
1 छोटा चम्मच घी
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालकर गरम करें।
- अब इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं।
- जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें भुना चना और तिल डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
कब और कैसे खाएं?
इन लड्डुओं को शाम के समय 4–5 बजे के बीच स्नैक के रूप में खा सकते हैं। रोज 1–2 लड्डू खाना फायदेमंद होता है।
क्या फायदे हैं?
- शरीर में आयरन लेवल बनाए रखने में मदद करता है: इस लड्डू में गुड़ और तिल जैसे तत्व होते हैं, जो आयरन से भरपूर होते हैं। ये शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाली आयरन की कमी को संतुलित रखते हैं।
- कमजोरी और थकान कम करता है: पीरियड्स के समय शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है। यह लड्डू शरीर को तुरंत ताकत देता है और थकान को कम करने में मदद करता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव और फ्रेश महसूस करती हैं।
- पीरियड्स को हेल्दी और नियमित बनाने में सहायक है: इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से पीरियड्स का साइकिल बेहतर होता है और अनियमितता की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।
- शरीर को एनर्जी देता है: गुड़ और भुना चना शरीर को इंस्टेंट और लंबे समय तक चलने वाली एनर्जी देते हैं। यह स्नैक शरीर को कमजोरी से बचाता है और आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखने में सहायक होता है।
- जरूरी मिनरल्स और प्रोटीन प्रदान करता है: भुना चना, तिल और गुड़ में प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
- ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें
- डायबिटीज के मरीज गुड़ का सेवन सोच-समझकर करें
- किसी भी तरह की एलर्जी की स्थिति में सावधानी बरतें।
हेल्थ नोट: दादी-नानी का यह हेल्दी लड्डू एक आसान और स्वादिष्ट तरीका है, जिससे आप अपने शरीर को जरूरी पोषण दे सकते हैं और पीरियड्स को बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


