अदरक-तुलसी नहीं, सूखी खांसी के लिए दादी मां का ये नुस्खा ट्राई करें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम बदलते ही गले में खराश, खुजली और सूखी खांसी परेशान करने लगती है। ऐसे में दादी मां के जमाने से चला आ रहा एक आसान घरेलू नुस्खा गले को कुछ देर आराम देने में मदद कर सकता है।

Dadi Maa Simple Recipe to Soothe Dry Cough
सूखी खांसी से परेशान हैं तो दादी मां का ये नुस्खा ट्राई कर सकते हैं।

मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को गले में खुजली, खराश और सूखी खांसी की परेशानी होने लगती है। खासकर रात के समय लगातार खांसी आने से कई बार नींद भी खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग तुरंत दवा लेने के बजाय घर में मौजूद चीजों से बनी गर्म ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। दादी मां के समय से ऐसे कई घरेलू नुस्खे घरों में आजमाए जाते रहे हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है और इनके लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती। आज हम ऐसी ही एक सिंपल ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे गले में हल्की परेशानी होने पर जरूर ले सकते हैं।

दादी मां के इस नुस्खे के लिए चाहिए ये चीजें

एक कप पानी, मुलेठी का छोटा टुकड़ा, आधा चम्मच सौंफ और एक चुटकी धनिया चाहिए। स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

ऐसे बनाएं ये घरेलू पेय

  • पानी उबालें: एक कप पानी को बर्तन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
  • सारी चीजें डालें: अब इसमें मुलेठी का छोटा टुकड़ा, आधा चम्मच सौंफ और एक चुटकी धनिया डाल दें।
  • कुछ देर पकाएं: इसे धीमी आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकने दें। जब पानी थोड़ा कम होकर करीब आधा कप रह जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • छानकर पिएं: अब इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें। अगर चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं। इसे बहुत गर्म ना पिएं और धीरे-धीरे छोटे घूंट लेकर पिएं।

सूखी खांसी में कब पी सकते हैं?

अगर गले में हल्की खुजली या खराश है, तो इसे हल्का गर्म ही पिएं। रात में सोने से पहले गर्म ड्रिंक लेने से गले को कुछ देर आराम महसूस हो सकता है। हालांकि, इसे दिन में बार-बार या बहुत ज्यादा मात्रा में पीने की जरूरत नहीं है। घरेलू पेय का मकसद केवल गले को आराम देना है, खांसी की असली वजह का इलाज करना नहीं।

सूखी खांसी की वजह कुछ और भी हो सकती है!

हर बार सूखी खांसी मौसम बदलने की वजह से ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। धूल, धुआं, एलर्जी, वायरल इंफेक्शन, मौसम में बदलाव और पेट की जलन भी इसकी वजह हो सकती है। इसलिए अगर खांसी कई दिनों तक ठीक नहीं होती या बार-बार वापस आती है, तो केवल घरेलू नुस्खों पर डिपेंड ना रहें।

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

अगर खांसी के साथ तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या खून आने जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। लंबे समय तक रहने वाली खांसी को इग्नोर करना सही नहीं है। यह केवल सामान्य राहत के लिए है। अगर आप पहले से कोई दवा लेते हैं, गर्भवती हैं या आपको कोई बीमारी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थअदरक-तुलसी नहीं, सूखी खांसी के लिए दादी मां का ये नुस्खा ट्राई करें