दादी का सीक्रेट: कान में घुसा कीड़ा मिनटों में निकलेगा बाहर, बस अपनाएं ये तेल वाला आसान तरीका
गर्मी-बरसात के मौसम में अक्सर कीड़े-मकोड़े आ जाते हैं, जो बड़ों या बच्चों के कान में घुस जाते हैं। इन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन आप दादी के खास सीक्रेट से इसे निकाल सकते हैं।

गर्मी का मौसम आते ही घरों में कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। कई बार छोटे-छोटे कीड़े रेंगते हुए अनजाने में कान के अंदर घुस जाते हैं, और हमें इसका पता भी देर से चलता है। ऐसी स्थिति में कान में तेज दर्द, जलन और सूजन होने लगती है, जिससे काफी परेशानी हो सकती है। अगर कभी आपके या आपके बच्चे के साथ ऐसा हो जाए, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही कदम उठाने से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है। ऐसे में दादी के कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे काफी काम आते हैं। इन नुस्खों की मदद से कान में गया कीड़ा बाहर निकल सकता है और दर्द व सूजन में भी जल्दी आराम मिल सकता है।
कैसे जानें कान में घुसा है कीड़ा?
कई बार कान में खुजली-सरसराहट महसूस होती है और हमें लगता है कि कुछ घुस गया है। लेकिन क्या वाकई कान में कीड़ा घुसा है, ये कैसे जानें। तो चलिए इसके कुछ लक्षण बताते हैं, जिससे आप समझ सकेंगे कि कान में कीड़ा ही है।
- कीड़ा घुसा होगा तो वह निकलने या चलने की कोशिश करता है। इससे भनभनाहट की आवाज कान से आने लगती है।
-कान में कीड़ा होने पर रेंगता है, तो आपको गुदगुदी महसूस होगी।
- कान में कीड़ा घुसने पर जलन, दर्द भी तेज होगा। कई बार कीड़ा काट लेता है, ऐसे में दर्द, सूजन और जलन हो जाती है।
- कीड़ा अगर कान के पर्दे के पास है, तो सुनने में कमी आ सकती है। आपको हल्का सुनाई देगा और भारीपन महसूस होगा।
दादी का नुस्खा क्या है
कान में घुसा कीड़ा निकालने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस दादी का बताया सीक्रेट नुस्खा ट्राई करना है। ये नुस्खा काफी सरल और असरदार है, तो चलिए जानते हैं कीड़ा निकालने का तरीका-
- सबसे पहले तो जिस कान में कीड़ा घुसा है, उसी तरफ आप लेट जाएं। अक्सर ऐसे ही कीड़ा बाहर आ जाता है। आपके सिर झुकाकर लेटने से कीड़े को बाहर आने का रास्ता मिल जाएगा।
- लेटने के अलावा सिर को कीड़े वाले कान की ओर झुकाकर कान पकड़कर हल्का हिलाएं। हिलने-डुलने से भी कीड़ा बाहर आ सकता है।
- अगर इन तरीकों से कीड़ा बाहर नहीं आया है, तो तेल वाला असरदार तरीका आजमाएं। अब आपको सरसों या जैतून का तेल गुनगुना करना है और कीड़े वाले कान में 3-4 बूंद डालनी है। फिर उसी साइड सिर को झुकाकर लेट जाएं। तेल के जरिए कीड़ा भी बाहर निकल आएगा। तेल वाला ये तरीका सबसे असरदार और आजमाया हुआ है। बस ध्यान रखें तेल ज्यादा गर्म न हो, वरना कीड़ा अंदर मर जाएगा और पर्दा भी फट सकता है।
क्या न करें-
कान में कीड़ा जाने पर चिमटी, रुई के फोहे या माचीस की तीली का इस्तेमाल न करें। इससे पर्दा फट सकता है और कीड़ा बाहर आने के बजाय और अंदर जा सकता है। अक्सर लोग ऐसा तरीका अपना लेते हैं। अगर तकलीफ ज्यादा है, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के तेल या कोई भी तरीका न ट्राई करें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


