दादी का नुस्खा: सूखे नारियल की ये 'देसी दवा' पुराने सिरदर्द-माइग्रेन की कर देगी छुट्टी! नोट कर लें

Apr 21, 2026 06:35 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Dadi Ka Nuskha For Headache: अगर आपको सालों से सिरदर्द की समस्या है या माइग्रेन का इश्यू है, तो एक बार ये दादी का नुस्खा आजमा कर देखें। ये अंदर से आपको जरूरी पोषण देता है, जिससे काफी फायदा मिलता है।

दादी का नुस्खा: सूखे नारियल की ये 'देसी दवा' पुराने सिरदर्द-माइग्रेन की कर देगी छुट्टी! नोट कर लें

आज के समय में सिरदर्द रहना बड़ी आम समय हो चुकी है। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें सालों से सिर में दर्द बना हुआ रहता है, जो कभी-कभी तो काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस दौरान पेन किलर लेने पर तुरंत तो आराम मिल जाता है, लेकिन समस्या जड़ से ठीक नहीं होगी। ऐसे में जरूरत है शरीर को अंदर से सपोर्ट देने की, ताकि ब्रेन और नर्वस सिस्टम को सही नरिशमेंट मिल सके और सिरदर्द या माइग्रेन से राहत मिले। इसके लिए आप दादी-नानी का एक पुराना नुस्खा ट्राई कर के देख सकते हैं। बस सूखे नारियल में कुछ मेवे डालकर आपको ये नुस्खा तैयार कर लेना है, कितना भी पुराने से पुराना सिर दर्द हो, इससे काफी ज्यादा राहत मिलती है।

सूखे नारियल से दूर होगा पुराना सिरदर्द

अगर आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है तो एक बार दादी-नानी का ये सूखे नारियल वाला नुस्खा जरूर आजमा कर देखें। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मखाना (1 कप), सूखा नारियल (1 कप, कद्दूकस किया हुआ), खसखस (3-4 चम्मच), खरबूजे के बीज (5-6 चम्मच), अखरोट (आधा कप) और धागे वाली मिश्री (आधा कप)।

इस तरह बनाकर तैयार करें

सबसे पहले सूखे नारियल या गोले को कद्दूकस कर लें। अब एक मिक्सर में ये सूखा हुआ नारियल, मखाने, खसखस, खरबूजे के बीज, भुना हुआ अखरोट और धागे वाली मिश्री डालकर पीस लें। आपको एक बारीक सा पाउडर तैयार कर लेना है।

कितने दिन स्टोर कर सकते हैं?

ये पाउडर अगर आप एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख दें तो आराम से 2 महीने तक खराब नहीं होगा। हालांकि ध्यान रहे इसे किसी सूखी और ठंडी जगह पर ही स्टोर करें।

इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है

अब जो पाउडर आपने तैयार किया है, इसे रोजाना आपको एक चम्मच गर्म दूध में मिलाकर लेना है। आप इसमें 1-2 बूंद बादाम रोगन भी मिला सकते हैं, इससे और भी ज्यादा पोषण मिलता है। रात में सोने से पहले इसे लेना आपके सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कब तक होगा सिरदर्द में फायदा

नारियल और सूखे मेवे मिलाकर तैयार किया गया ये नुस्खा लंबे समय से चले आ रहे सिरदर्द में काफी फायदा करता है। साथ ही अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो भी ये लेना शुरू कर सकते हैं। एक बात ध्यान रखें कि ये तुरंत आपको कोई फायदा नहीं दिखाएगा लेकिन अगर आप लगातार 2 से 3 महीने तक इसका सेवन करेंगे तो ये आपके ब्रेन और नर्वस सिस्टम को पोषण देने का काम करेगा, जिससे काफी आराम देखने को मिल सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।