बिना दवा बीपी कंट्रोल रखना है तो ये 9 काम जरूर करें, हाई ब्लड प्रेशर होगा कम

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

9 Things to do control High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो नमक कम खाने के साथ कुछ और काम करना भी जरूरी होता है। जिससे हाईपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल किया जा सके।

बिना दवा बीपी कंट्रोल रखना है तो ये 9 काम जरूर करें, हाई ब्लड प्रेशर होगा कम

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हर दस में से दो इंसान को मिल जाएगी। और, हाई बीपी को कम करने के लिए अक्सर लोग नमक कम खाने और दवा खाने की सलाह देते हैं। लेकिन केवल ये दो काम करने से आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में नहीं रहेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपको दवा पर पूरी तरह से निर्भर ना रहना पड़े तो नमक कम खाने के अलावा भी ये 9 काम करने होंगे। तभी हाई बीपी कंट्रोल में आएगा। खासतौर पर अगर ये लाइफस्टाइल की वजह से है तो ये 9 काम बगैर दवा के भी हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं।

रोजाना बीपी को मेजर करें

सबसे पहला काम आपको हर दिन अपने रेस्टिंग ब्लड प्रेशर को नापना है। जिससे पता चल सके कि कब बीपी बढ़ता है। अगर सोकर उठने और आराम करने के बाद भी ब्लड प्रेशर नॉर्मल नहीं होता और ये लगातार हाई ही रहता है तो ये हाई बीपी की समस्या है।

मोटापे पर कंट्रोल

ओबेसिटी की समस्या कई बीमारियों को पैदा करती है। जिसमे हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है। इसलिए अपने मोटापे को कम करें। वजन घटाना बेहद जरूरी है। राइट डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए पहले वजन को कंट्रोल करें। जिससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूरी है

अगर आप चाहते हैं कि बिना दवा के हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल किया जा सके तो एक्सरसाइज करना जरूरी है। इसमे भी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। शरीर को स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज करने से नर्व्स, आर्टरीज और वेंस तीनों स्ट्रेच होती हैं और उनका इलास्टिसिटी बढ़ता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डाइट जरूरी है

हेल्दी और बैलेंस फूड खाना जरूरी है। ऐसे फूड्स जो इंसुलिन के लेवल को मेंटेन रखते हैं तो उन्हें खाएं। जिससे हाई बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नमक कम खाएं

खाने की चीजों में अलग से नमक डालकर खाना बंद करें। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक दिनभर में 6 ग्राम से ज्यादा नमक शरीर में नहीं जाना चाहिए। नमक ज्यादा खाने से किडनी पर भी असर पड़ता है। ज्यादा नमक ब्लड में फ्लूइड इकट्ठा करता है जिससे वॉल्यूम बढ़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

एल्कोहल को बंद करें

डॉक्टर्स का कहना है कि एल्कोहल को पीना बंद करना जरूरी है। दो यूनिट एल्कोहल भी अगर सप्ताह में ली जा रही तो ये आपको हाई ब्लड प्रेशर के खतरे पर डालती है।

स्मोकिंग

स्मोकिंग की आदत को पूरी तरह छोड़ना बेहद जरूरी है। स्मोकिंग को छोड़ने के बाद ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। तो जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है उन्हें स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए, तभी ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलेगी।

स्ट्रेस कम लेना जरूरी है

घर-काम को लेकर स्ट्रेस कम से कम लें। स्ट्रेस की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और इसे कम करना जरूरी है। अगर रोजाना मेडिटेशन और स्ट्रेस को कम करने पर काम करते हैं तो इससे पांच प्वाइंट तक ब्लड प्रेशर नीचे जाता है और हाई बीपी कंट्रोल करेगा।

स्लीप साइकल मेंटेन करें

अपनी स्लीप साइकल को मेंटेन करें। अगर आप चाहते हैं कि स्ट्रेस कम से कम हो और बीपी ना बढ़े तो सोने के कमरे में मोबाइल, टीवी जैसी चीजों को दूर रखें। अंधेरे कमरे में सोएं और 7-8 घंटे के नींद लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।