नारियल पानी या गन्ने का जूस, गर्मियों किसे पीने से मिलेगा ज्यादा हाइड्रेशन

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Coconut water vs sugarcane juice: गर्मियों की आहट के साथ ही शरीर हो हाइड्रेट रखने की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। क्योंकि हीट की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है और बॉडी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। ऐसे में क्या पिएं?  तो जानें कोकोनट वाटर या गन्ने का जूस क्या है बेटर। 

नारियल पानी या गन्ने का जूस, गर्मियों किसे पीने से मिलेगा ज्यादा हाइड्रेशन

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बॉडी को हाइड्रेट करना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। लेकिन बॉडी का हाइड्रेशन केवल पानी से पूरा नहीं होता क्योंकि पानी के साथ शरीर को सोडियम और पोटैशियम की भी जरूरत होती है। जिससे बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस मेंटेन रहे। हीट की वजह से शरीर से पसीना तेजी से निकलता है और शरीर में सोडियम की मात्रा कम होने लगती है। बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए देसी ड्रिंक इफेक्टिव हो सकती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि नारियल पानी हाइड्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक है। लेकिन और भी देसी ड्रिंक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को पूरा कर सकती हैं जैसे गन्ने का जूस। जिसे अक्सर लोग इग्नोर करते हैं। जानें कोकोनट वाटर और गन्ने के जूस में हाइड्रेशन के लिए कौन है बेस्ट।

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस

नारियल पानी में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का रेशियो काफी बैलेंस होता है। जिसकी वजह से ये शरीर में इलैक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने और डिहाइड्रेशन के लिए बेस्ट है।

वहीं गन्ने के रस में मिनरल्स तो भरपूर होते हैं। लेकिन पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम का सही बैलेंस नहीं होता। जिसकी वजह से ये शरीर में लिक्विड की कमी पूरी नहीं हो पाती है।

शरीर को हाइड्रेट करने में कौन ज्यादा तेजी से मदद करता है

गर्मी की वजह से शरीर में होने वाली हीट प्रोडक्शन, एक्सरसाइज या बीमारी से जो फ्लूइड का लॉस होता है। उसकी पूर्ति के लिए नारियल पानी ज्यादा इफेक्टिव होता है। वहीं गन्ने का जूस रिफ्रेशिंग होता है लेकिन बॉडी को रिहाइड्रेट करने में स्लो होता है क्योंकि इसमे शुगर का लेवल ज्यादा होता है।

डिटॉक्सिफेशन और रिकवरी

गन्ने के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन होता है जो लिवर हेल्थ को सपोर्ट करता है। साथ ही मसल्स की रिकवरी में भी मदद करता है। जबकि कोकोनट वाटर का एल्केलाइन पीएच और बायोएक्टिव एंजाइम डाइजेशन में मदद करता है और बॉडी में बन रहे एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है।

शुगर और कैलोरी

गन्ने के जूस में नेचुरल स्वीटनेस होती है और ये एनर्जी से भरपूर होता है। लगभग 170-190 कैलोरी इसमे होती है और 50 ग्राम शुगर एक गिलास में होती है। वहीं नारियल पानी हल्का होता है और इसमे करीब 44 ग्राम कैलोरी और एक गिलास में करीब 10 ग्राम शुगर होती है। इसलिए ये हर रोज हाइड्रेशन में पीने के लिए अच्छा है।

गन्ने का जूस या नारियल पानी दोनों में से क्या पिएं

गन्ने का जूस और नारियल पानी पीने के लिए आपको सुविधा और जरूरत के अनुसार चुनना चाहिए। जैसे-

हर रोज पीने के लिए कोकोनट वाटर बेस्ट है। ये हल्का है और हीट से हुए डिहाइड्रेशन को दूर करने में मदद करेगा। पोस्ट वर्कआउट शरीर को हाइड्रेट करेगा। इसलिए रोजाना पीने के लिए लो शुगर और हाई इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने की वाले कोकोनट वाटर को पीना बेस्ट है। जबकि अगर आप इंस्टेंट एनर्जी चाहते हैं तो गन्ने का जूस बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसमे शुगर होती है जो आपके ब्लड में घुल कर फौरन एनर्जी देती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।