Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थchinese wellness practice qigong master share pressure point on chest to stop chronic coughing
चाइनीज वेलनेस क्यू गोंग के मास्टर ने बताया क्रॉनिक खांसी को रोकने के लिए प्वाइंट

चाइनीज वेलनेस क्यू गोंग के मास्टर ने बताया क्रॉनिक खांसी को रोकने के लिए प्वाइंट

संक्षेप:

Remedy to stop chronic cough: अचानक से खांसी आने लगती है और आसानी से नहीं रुकती। लगातार काफी समय से इस तरह की खांसी से परेशान हैं तो चाइनीज वेलनेस प्रैक्टिस में कुछ प्रेशर प्वाइंट बताए गए हैं। जिसे दबाने से क्रॉनिक खांसी को रुकने में मदद मिलती है। 

Wed, 29 Oct 2025 06:58 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मौसम बदल रहा है। जिसकी वजह से बच्चे-बड़े सबको सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर रही है। एक बार जुकाम ठीक हो जाने के बाद आ रही खांसी काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जिसमे घरेलू नुस्खे और दवाओं का इस्तेमाल जरूरी होता है। लेकिन कई बार रात को सोते वक्त अचानक उठ रही खांसी रुकती नही है या बहुत देर तक आने के बाद रुकती है। इस तरह की खांसी अगर परेशान करती है तो इस समस्या के लिए सीने पर मसाज फायदेमंद साबित हो सकती है। एक्यूपंचर थेरेपी कई हेल्थ प्रॉब्लम में राहत पहुंचाती है। जैसे लगातार उठ रही खांसी को शांत करने के लिए सीने के इस हिस्से पर मसाज करने से आराम मिलता है। चाइनीज वेलनेस प्रैक्टिस में एक्यूप्रेशर के कई सारे प्वाइंट बताए गए हैं। जिन्हें दबाने से शरीर की कई समस्याओं से आराम मिलता है। इंस्टाग्राम पर पुरानी चाइनीज प्रैक्टिस चिगोंग के मास्टर ने क्रोनिक खांसी में राहत देने के लिए ये खास प्रेशर प्वाइंट को शेयर किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगातार आ रही खांसी को रोकने के लिए करें मसाज

अगर किसी को लेटने पर अचानक से खांसी उठ रही और वो बंद नहीं होती तो चेस्ट पर मसाज के इस प्वाइंट को जरूर जान लें।

  • बांए कंधे से चार उंगली नीचे की तरफ कॉलर बोन के ठीक नीचे मसाज प्वाइंट होता है। इस प्वाइंट पर हल्के हाथों से अंगूठे की मदद से 50 बार प्रेस करें। इस प्रोसेस को पचास बार रिपीट करें।
  • इसी तरह से दाहिने कंधे पर भी जाएं और कॉलरबोन के ठीक नीचे कंधे से करीब चार अंगुल नीचे की तरफ अंगूठे को रखें और 5- पार हल्के हाथों से प्रेस करें। ऐसा करने से लगातार हो रही खांसी से आराम मिलता है।

इस मसाज प्वाइंट को दबाने के फायदे

जब कंधे के नीचे बने इस मसाज प्वाइंट को प्रेस करते हैं तो इससे कई फायदे होते हैं। ये मसाज प्वाइंट

  • सीने में कफ की वजह से हो रही टाइटनेस में आराम दिलाता है।
  • सीने में जमा कफ और बलगम को ढीला करता है। जिससे ये आसानी से बाहर निकल सके।
  • साथ ही लंग्स को एक्टिवेट करता है और उनमे ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ाता है। जिससे लंग्स पूरी तरीके से अपना काम कर सकें और उठ रही खांसी में धीरे-धीरे आराम मिले।
  • डिस्क्लैमर: यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी चिकित्सा या विशेषज्ञ की सलाह का विकल्प ना माना जाए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।