Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थChhath Puja 2025 dabh lemon is no less than a medicine know 5 health benefits of dabh nimbu along with weight loss
छठ पूजा में चढ़ाया जाने वाला डाभ नींबू औषधि से नहीं कम, वेट लॉस के साथ देता है ये 5 बड़े फायदे

छठ पूजा में चढ़ाया जाने वाला डाभ नींबू औषधि से नहीं कम, वेट लॉस के साथ देता है ये 5 बड़े फायदे

संक्षेप:

Health Benefits Of Dabh Lemon : छठ पूजा 2025 के दौरान चढ़ाए जाने वाले प्रसाद खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बेहद पौष्टिक भी होते हैं। ठेकुआ और विभिन्न फलों के साथ पूजा में चढ़ाया जाने वाला ऐसा ही एक टेस्टी और हेल्दी फल का नाम डाभ नींबू हैं।

Sat, 25 Oct 2025 12:11 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आस्था, भक्ति और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा 2025 इस साल 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में मनाया जाने वाला छठा पूजा का पर्व सिर्फ भक्ति से ही जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि इसका संबंध स्वास्थ्य और प्रकृति से भी माना जाता है। छठ पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले प्रसाद खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बेहद पौष्टिक भी होते हैं। ठेकुआ और विभिन्न फलों के साथ पूजा में चढ़ाया जाने वाला ऐसा ही एक टेस्टी और हेल्दी फल का नाम डाभ नींबू हैं। इस फल को ग्रेपफ्रूट और चकोतरा नाम से भी पहचाना जाता है। डाभ नींबू में मौजूद विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ताकत, ताजगी और एनर्जी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं डाभ नींबू का सेवन सेहत को देता है क्या गजब के फायदे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेहत के लिए डाभ नींबू के फायदे

इम्यूनिटी करे बूस्ट डाभ नींबू

डाभ नींबू में विटामिन-सी के साथ एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति के शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। डाभ नींबू में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा बनाकर सर्दी और फ्लू जैसे संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी स्किन और बालों की सेहत को भी अच्छा बनाए रखता है ।

बॉडी डिटॉक्स

डाभ नींबू का सेवन शरीर को डिटॉक्स करके शरीर के व‍िषाक्‍त पदार्थों को बाहर न‍िकालने का काम करता है, जिससे मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ने के साथ वजन कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में डाभ नींबू जरूर शामिल करें। इसके अलावा, डाभ नींबू में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हुए मल के द्वारा से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करता है।

पाचन को बढ़ावा

छठ महापर्व के प्रसाद में उपयोग किया जाने वाला डाभ नींबू विटामिन सी के साथ फाइबर से भी भरपूर होता है। इसका सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। डाभ नींबू के सेवन से पेट में अच्छे एंजाइम बनते हैं जो डाइजेशन में मदद करते हैं। अगर आपको अक्सर एसिडिटी, पेट फूलना या पेट दर्द की समस्या रहती है, तो डाब नींबू का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

वेट लॉस

डाभ नींबू में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा और कम कैलोरी, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है। जिससे व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती और व्यक्ति का वेट कंट्रोल रहता है। डाभ नींबू पर हुई स्टडी बताती है कि नियमित तौर पर इसका सेवन करके एक महीने में लगभग 30 ग्राम से 45 ग्राम तक वजन आसानी से घटा सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

डाभ नींबू में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, और मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे रक्त वाहिकाएं शिथिल होती हैं और ब्लड प्रेशर कम होता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।