Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थchewing gum benefits ent specialist doctor amod kumar share video
कानों के डॉक्टर ने बताया च्यूइंगम चबाना भी है फायदेमंद, फेस वर्कआउट के साथ गिना दिए ये बेनिफिट्स

कानों के डॉक्टर ने बताया च्यूइंगम चबाना भी है फायदेमंद, फेस वर्कआउट के साथ गिना दिए ये बेनिफिट्स

संक्षेप:

Chewing Gum Benefits: च्यूइंगम चबाने के लिए भले ही बड़े लोग मना करते हों लेकिन कान, गले और नाक के डॉक्टर आमोद कुमार ने बताया कि च्यूइंगम चबाना कान की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप भी जान लें फायदे।

Jan 14, 2026 02:25 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बचपन में च्यूइंगम चबाने से हमेशा बड़े लोग मना करते थे। क्योंकि च्यूइंगम के गले में फिसल कर जाने और चिपकने का खतरा रहता है। लेकिन यहीं च्यूइंग बड़े लोगों के लिए फायदेमंद भी हो सकती है। ये हम नहीं बल्कि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट कह रही। और साथ ही नाक, कान, गले के यूपी के डॉक्टर अमोद कुमार, मुजफ्फरनगर ने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो च्यूइंगम चबाने के कई सारे फायदे गिना रहे हैं। च्यूइंगम चबाना कान की हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है, साथ ही मेंटल कंसन्ट्रेशन बढ़ाने में भी मदद करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईएनटी स्पेशलिस्ट ने गिनाएं च्यूइंगम चबाने के फायदे

  • कान, गला और नाक के स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमोद कुमार ने बताया कि च्यूइंगम चबाना कान की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ये कान की मसल्स को स्ट्रांग बनाता है। ओरोफैरिंक्स और टंग की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • च्यूइंगम चबाना एक तरह की फिजियोथेरेपी है। ये एक वर्कआउट है जिससे मसल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • जिससे खर्राटे की समस्या से राहत मिलने में मदद मिलती है।
  • जिन लोगों को बंद नाक की परेशान होती है। खासतौर पर वायु प्रदूषण के समय जब एक्यूआई ज्यादा होता है तो ऐसे समय में काफी सारे लोगों को बंद नाक की परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही सूखी खांसी की समस्या परेशान करती है। ऐसे लोगों को च्यूइंगम चबाने से मुंह में लार बनने में मदद मिलती है। जिससे मुंह नहीं सूखता।
  • साथ ही च्यूइंगम चबाते वक्त ओरल ब्रीदिंग करते हैं जिससे उन्हें नाक से सांस ना ले पाने वाली स्ट्रगल से छुटकारा मिलता है।
  • साथ ही नेशनल हेल्थ लाइब्रेरी के मुताबिक च्यूइंगम चबाने से अटेंशन बढ़ती है और साथ ही वर्क परफार्मेंस बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • काम के दौरान च्युइंग गम चबाने से प्रोडक्टिविटी ज्यादा होती है और दिमागी परेशानियां कम होती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।