25 साल एक्सपीरिएंस वाले हार्ट सर्जन ने बताया 3 सप्लीमेंट्स को रखेगा हार्ट हेल्दी
Supplements that keep heart healthy: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही कुछ हेल्दी सप्लीमेंट्स की भी जरूरत होती है। जैसे कि 25 साल एक्सपीरिएंस वाले कॉर्डियोवस्कुलर सर्जन ने बताए ऐसे ही 3 सप्लीमेंट्स जो हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं।

इन दिनों लोगों को हार्ट से जुड़ी कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा। कब किसी को अचानक से दिल का दौरा पड़ जाए ये कोई नहीं जानता। ऐसे में जरूरी है हार्ट हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जाए और जरूरी सावधानियों को फॉलो किया जाए। वैसे भी हार्ट बॉडी का सबसे जरूरी अंग है, जिसके खराब होते ही इंसान की मौत लगभग तय होती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल ( स्मोकिंग, एल्कोहल,नो वर्कआउट, लांग सिटिंग) से दूर रहने के साथ ही कुछ हेल्दी सप्लीमेंट्स को भी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इंस्टाग्राम पर कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ के डॉक्टर जेर्मी लंदन ने 3 हेल्थ सप्लीमेंट्स को बताया है। जिसे हार्ट फंक्शन और लांगेटिविटी बढ़ती है।
25 साल अनुभव वाले हार्ट सर्जन ने बताया 3 सप्लीमेंट्स जो रखेगा दिल का ख्याल
वीडियो में कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ को इंप्रूव करने के बारे में डिस्कस करते हुए डॉक्टर लंदन ने बताया कि 3 सप्लीमेंट्स हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद करते हैं।
ओमेगा 3
डॉक्टर लंदन ने बताया कि ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड में फैट लेवल को मैनेज करता है। ये ट्राईग्लिसराइड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और आंकड़े बताते हैं कि अगर ओमेगा 3 की मात्रा कम है और सप्लीमेंट्स लेते हैं तो इससे कॉर्डियोवस्कुलर का रिस्क कम होता है।
को क्यू 10( CoQ10)
ये एक तरह का एंजाइम है जो बॉडी में हो रही मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मददकरता है। हालांकि डॉक्टर लंदन कहते हैं कि ये ज्यादा एक्सप्टेबल नहीं है। लेकिन हार्ट फंक्शन के लिए ये पॉजिटिव रिजल्ट देते हैं।
मैग्नीशियम
हार्ट सर्जन ने मैग्नीशियम को भी कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए बेस्ट सप्लीमेंट बताया। मैग्नीशियम की कमी से इलेक्ट्रोलाइट इबैलेंस सबसे कॉमन है। चूंकि मैग्नीशियम मसल्स को आराम देता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम के लिए भी जरूरी है।लेकिन साथ ही डॉक्टर ने बताया कि भले ही ये सप्लीमेंट्स फायदा पहुंचाते हों लेकिन बेसिक हेल्दी लिविंग के कॉन्सेप्ट से हार्ट को हेल्दी रखना और लंबी लाइफ के लिए फायदेमंद है। हेल्दी फूड, रेगुलर एक्सरसाइज और गुड स्लीप हाइजीन मेंटेन करना हमेशा वर्क करता है। ये सप्लीमेंट्स केवल आपको राइट डायरेक्शन में ले जाने में मदद करते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


