कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए 5 स्ट्रीट फूड, जो स्वाद के साथ दिल की सेहत का भी रखते हैं ख्याल
भारत में स्ट्रीट फूड का क्रेज कभी कम नहीं होता, लेकिन सेहत को लेकर चिंता भी बनी रहती है। दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा बता रहे हैं ऐसे 5 स्ट्रीट फूड, जो स्वाद के साथ सेहत भी दे सकते हैं।

भारत और स्ट्रीट फूड का रिश्ता बेहद खास है। चाट, भुट्टा, चना या अंडा- हर गली-मोहल्ले में मिलने वाला स्ट्रीट फूड ना सिर्फ जेब पर हल्का होता है, बल्कि स्वाद में भी किसी महंगे रेस्टोरेंट से कम नहीं। हालांकि, स्ट्रीट फूड का नाम आते ही सबसे पहले सेहत और हाइजीन को लेकर चिंता शुरू हो जाती है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि बाहर का खाना मतलब अनहेल्दी खाना, खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं के लिहाज से।
दिल्ली के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट Dr Alok Chopra का मानना है कि हेल्दी खाना हमेशा महंगा हो, यह जरूरी नहीं। अगर सही विकल्प चुने जाएं और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो स्ट्रीट फूड भी हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं। उनके अनुसार, 'सही पोषण के लिए लग्जरी नहीं, बल्कि समझदारी भरे चुनाव जरूरी हैं।'
डॉ. चोपड़ा ने ऐसे 5 स्ट्रीट फूड बताए हैं, जो दिल और सेहत दोनों के लिए बेहतर माने जाते हैं।
- भुना हुआ चना: भुना चना प्रोटीन का बेहतरीन प्लांट-बेस्ड स्रोत है। यह खासतौर पर शाकाहारियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
- हल्की भेल पूरी: अगर भेल पूरी में ज्यादा तली हुई नमकीन और मीठी चटनी ना हो, तो यह एक हेल्दी स्नैक बन सकती है। मुरमुरा, प्याज, नींबू, खीरा और हरी चटनी से बनी हल्की भेल फाइबर से भरपूर और कम फैट वाली होती है। यह पेट के लिए भी हल्की और ताजगी देने वाली होती है।
- भुट्टा (भुना हुआ मकई): नींबू और नमक के साथ भुना हुआ भुट्टा कम प्रोसेस्ड स्ट्रीट फूड में गिना जाता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। यह लंबे समय तक एनर्जी भी देता है।
- शकरकंद: हालांकि हर जगह आसानी से नहीं मिलता, लेकिन उबला या भुना शकरकंद एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है। इसमें हाई फाइबर होता है, जो पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है।
- उबला अंडा: उबला अंडा सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर फूड में से एक है। इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। स्ट्रीट फूड में यह एक सुरक्षित और हेल्दी विकल्प माना जाता है।
नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी विशेष जानकारी या स्वास्थ्य समस्या के लिए अन्य डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


