
साइलेंट हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये सिग्नल, कार्डियोलॉजिस्ट बोले- 2 चीजें बिल्कुल न करें नजरअंदाज
आजकल लोगों को साइलेंट हार्ट अटैक आता है और इसमें तुरंत डेथ हो जाती है। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि साइलेंट हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ सिग्नल देता है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
दिल का दौरा पड़ना आजकल काफी आम हो चुका है। 7-8 साल के बच्चों से लेकर जवान लड़के-लड़कियों को कभी भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। कई बार हमें साइलेंट हार्ट अटैक आता है। इसके आने से पहले शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन आमतौर पर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेर ने बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक क्यों आता है और इसके आने से पहले शरीर क्या सिग्नल देता है।
क्यों होता है
वैसे तो साइलेंट हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं लेकिन खास कारणों में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल का होना। जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से प्लाक बन जाता है, तब कोरोनरी आर्टरी में जमने लगता है। इसी प्लाक पर जब खून के थक्के जमा हो जाते हैं, तो हार्ट और मांसपेशियों तक ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई सही से नहीं पहुंच पाती है। इससे साइलेंट हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ सकता है। साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों पर ज्यादा रहता है, जो स्ट्रेस लेते हैं या फिर एकदम से हैवी फिजिकल एक्सरसाइज करने लगते हैं। कुछ और भी वजह है जिससे सामान्य या साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है, चलिए बताते हैं।
-हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से
-मोटापा ज्यादा होना
-वर्कआउट न करने के कारण
-हाई बीपी की समस्या
- हाई ब्लड शुगर
- तम्बाकू या शराब का अधिक सेवन
लक्षण क्या हैं
- छाती के ऊपरी हिस्से में दर्द होना
- पीठ के ऊपरी हिस्से व मांसपेशियों में दर्द महसूस करना
- जबड़े व हाथ में दर्द रहना
- ज्यादा थका हुआ महसूस होना
- गैस और बदहजमी जैसा लगना
- पीठ या बांहों के ऊपरी हिस्से में दर्द
ज्यादातर लोग गैस, पेट फूलना, सीने में दर्द, जलन, बदहजमी महसूस करते हैं लेकिन इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ये साइलेंट हार्ट अटैक के सबसे शुरुआती लक्षण होते हैं, जो लगातार बने रहते हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




