Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थCardiologist doctor sood reveals shopping cart is so dirty and it can cause you to serious infections and health risks
टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदे होते हैं मॉल के शॉपिंग कार्ट, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- इनसे पड़ सकते हैं आप बीमार

टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदे होते हैं मॉल के शॉपिंग कार्ट, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- इनसे पड़ सकते हैं आप बीमार

संक्षेप:

हम लोग जब भी मॉल जाते हैं, तो सामान लेने से पहले ही शॉपिंग कार्ट उठा लेते हैं। अगर साथ में बच्चा छोटा होता है, तो उसे भी इस पर बैठा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मॉल के शॉपिंग कार्ट सबसे ज्यादा गंदे होते हैं।

Jan 05, 2026 06:39 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोरोना वायरस के कहर के बाद से लोग हाइजीन को लेकर काफी सतर्क हो चुके हैं और यही कारण है कि मॉल में कई लोग मास्क लगाए हुए या ग्लव्स पहने दिखते हैं। लेकिन अब एक बड़ा और हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा जा रहा है कि आपकी टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदा होता है शॉपिंग मॉल्स का ट्रॉली (कार्ट)। मॉल जाते ही हम सबसे शॉपिंग कार्ट उठाते हैं और साथ में अगर छोटा बच्चा है, तो उसे उसी में बिठा देते हैं। शॉपिंग कार्ट का हैंडल इससे पहले भी कई लोगों ने पकड़ा होगा। ऐसे में शॉपिंग कार्ट काफी गंदा हो चुका होगा और इसे साफ नहीं किया जाता है। इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सूद का कहना है कि आपकी टॉयलेट सीट या अन्य गंदी जगहों से ज्यादा इस कार्ट से इंफेक्शन फैल सकता है। इंफेक्शन होने से आप या आपका बेबी बीमार हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहती है रिसर्च

डॉक्टर कुणाल सूद का कहना है कि यूएस में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, कई लोग पार्किंग या फिर मॉल के बाहर ही शॉपिंग कार्ट को छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में उन जगहों के बैक्टीरिया भी इन कार्ट्स पर मौजूद होते हैं। इसके अलावा अलग-अलग लोगों के छूने से भी वायरस फैल सकते हैं। शोध में पाया गया है कि शॉपिंग कार्ट में एस्चेरिचिया कोलाई ज्यादा पाया जाता है, जो आसानी से शरीर में घुस जाता है। इससे कई गंभीर बीमारी हो सकती है।

टॉयलेट सीट से ज्यादा गंदा

इस शोध में हैरान करने वाला खुलासा ये हुआ कि पब्लिक टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरियल होते हैं। इनका हैंडल जब आप पकड़ते हैं या फिर आपका बच्चा छूता है और फिर वही हाथ मुंह में डालता है। तब बीमारी या इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है।

क्या हैं नुकसान

शॉपिंग कार्ट से होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। चलिए इनके बारे में बताते हैं।

1- हैंड-माउथ इंफेक्शन- शॉपिंग कार्ट छूने से बैक्टीरिया हाथ में आता है और फिर वही हाथ फेस पर लगाने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में हाथ व चेहरे पर दाने, रेडनेस, खुजली हो सकती है।

2- पेट का इंफेक्शन- एस्चेरिचिया कोलाई बैक्टीरिया से आपका पेट खराब हो सकता है। पेट में गंभीर इंफेक्शन, पाचन खराब, उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है।

3- निमोनिया- बच्चों और बड़ों को इस बैक्टीरिया से निमोनिया का खतरा भी होता है। निमोनिया में बुखार और ठंड लगना लक्षण होते हैं। इससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है।

4- यूरिन इंफेक्शन- कई लोगों में शॉपिंग कार्ट के बैक्टीरिया से यूरिन इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। ये वायरस शरीर में घुसकर मूत्र मार्ग तक जा सकता है।

क्या करना चाहिए

डॉक्टर सूद का कहना है कि जब भी आप मॉल जाएं, तो कार्ट लेकर पहले उसे वेट वाइप्स से साफ करें। फिर उसका इस्तेमाल करें। ऐसे आप और आपका बच्चा सुरक्षित रहेगा।

ये भी पढ़ें:कहीं आपके बच्चे को तो नहीं लग गई फोन की लत? डॉक्टर से जानें कैसे छुड़ाएं

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।