Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थcancer doctor warning toxic detergents can cause serious health problems suggests safe alternatives
डिटर्जेंट से रहें सावधान! कैंसर डॉक्टर बोले- गंभीर बीमारियों से बचना है तो चुनें ये सुरक्षित विकल्प

डिटर्जेंट से रहें सावधान! कैंसर डॉक्टर बोले- गंभीर बीमारियों से बचना है तो चुनें ये सुरक्षित विकल्प

संक्षेप:

कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तरंग कृष्णा, ने लोगों को चेताया है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट और क्लीनर व्यक्ति के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं, जिसमें कैंसर का नाम भी शामिल है।

Dec 15, 2025 09:13 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेहतमंद बने रहने का सबसे अच्छा तरीका है अच्छी हाइजीन बनाए रखना। जिसके लिए व्यक्ति रोज नहाने से लेकर साफ धुले हुए कपड़े तक पहनता है। दरअसल, ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि घर में कपड़े धोने से लेकर घर को साफ करने वाले डिटर्जेंट और क्लीनर आपकी सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। इनका नियमित इस्तेमाल कपड़ों और घर में फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाले इन डिटर्जेंट और क्लीनर में कई बार कुछ ऐसे केमिकल्स छिपे हुए होते हैं, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचाकर हार्मोन बैलेंस बिगाड़ने के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहते हैं कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तरंग कृष्णा?

22 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. तरंग कृष्णा, ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को चेताया है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट और क्लीनर व्यक्ति के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं, जिसमें कैंसर का नाम भी शामिल है।

हार्मोनल असंतुलन

कैंसर इम्यूनोथेरेपी में एक्सपर्ट डॉ. तरंग कृष्णा कहते हैं कि अकसर लोगों को कपड़ों और घर में इस्तेमाल होने वाले कई प्रोडक्ट्स सुरक्षित और साफ-सुथरा लगते हैं। लेकिन उनमें छिपे केमिकल्स शरीर के लिए धीमा जहर की तरह काम कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की खुशबू अक्सर हानिकारक फ्थेलेट्स (phthalates) को छिपाती है, जो समय के साथ हार्मोनल असंतुलन का कारण तक बन सकती है।

कैंसर का खतरा

डॉ. तरंग कृष्णा कहते हैं कि कुछ डिटर्जेंट्स में फॉर्मेल्डिहाइड और यहां तक कि बेंजीन जैसे पदार्थ भी हो सकते हैं, जो सांस की तकलीफ, ब्रॉन्काइटिस पैदा करने के साथ कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ा देते हैं।

डिटर्जेंट और क्लीनर के सुरक्षित विकल्प

डॉ. कृष्णा डिटर्जेंट और क्लीनर में छिपे इन जोखिमों को कम करने के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह देते हैं। डॉ. कृष्णा कहते हैं कि ऐसे डिटर्जेंट चुनें जो फ्रेगरेंस-फ्री या नेचुरल एसेंशियल ऑयल्स से बने हों। इसके अलावा हमेशा डिटर्जेंट और क्लीनर खरीदते समय उसका लेबल जरूर चेक करें। फ्थेलेट्स, फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन या सिंथेटिक फ्रेगरेंस से बचें। इको-फ्रेंडली और प्लांट-बेस्ड डिटर्जेंट्स ट्राई करें। घरेलू विकल्प जैसे साबुन नट्स (रीठा), बेकिंग सोडा या विनेगर से बने क्लीनर इस्तेमाल करें। कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स चुनकर खुद और परिवार की सेहत की रक्षा करें।

सलाह- डिटर्जेंट और क्लीनर चुनते समय किए गए ये छोटे-छोटे बदलाव लंबे समय में आपकी सेहत पर बड़ा फर्क डाल सकते हैं। किसी भी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।