प्रेग्नेंसी में मैगी खाने का मन हो तो खुद को ना रोकें, बस ध्यान रखें डॉक्टर की ये बातें
Maggi Cravings in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में अचानक कुछ खास खाने की इच्छा होना आम बात है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि क्या मैगी खाना सुरक्षित है? आइए जानते हैं डॉक्टर वैदेही मराठे की राय और जरूरी सावधानियां।

प्रेग्नेंसी में अचानक अजीब-अजीब चीजें खाने का मन करना बिल्कुल सामान्य है। कभी आधी रात को कुछ खट्टा खाने की इच्छा होती है, तो कभी एक कटोरी मैगी देखकर खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जैसे ही मैगी खाने का मन होता है, घर के लोग भी सलाह देने लगते हैं- 'अभी ये मत खाओ, बच्चे पर असर पड़ेगा।' ऐसे में कई होने वाली माओं के मन में सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में मैगी खाना सच में नुकसानदायक है?
स्त्री रोग विशेषज्ञ वैदेही मराठे के अनुसार, कभी-कभार मैगी खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसे रोजाना खाने की आदत नहीं बनानी चाहिए। असली बात मैगी खाने की नहीं, बल्कि यह है कि आप उसे कितना और किस तरह खा रही हैं।
क्या प्रेग्नेंसी में मैगी खाना गलत है?
अगर कभी-कभार मैगी खाने का मन करता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक कटोरी मैगी खाने से बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचता। समस्या तब होती है जब यह आपकी रोज की खाने की थाली का हिस्सा बन जाए।
- मैगी से पेट भर सकता है, लेकिन शरीर की जरूरतें नहीं
प्रेग्नेंसी में शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। मैगी स्वाद तो दे सकती है, लेकिन वह सभी जरूरी पोषण नहीं दे पाती जो मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी हैं।
- क्रेविंग भी पूरी होगी और पोषण भी मिलेगा
अगर मैगी खाने का मन हो तो उसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिला लें। इसके अलावा पनीर, अंडा या फिर दूसरी प्रोटीन वाली चीजें डाल दें। इससे साधारण मैगी थोड़ा संतुलित भोजन बन सकती है।
- मसाला पूरा डालना जरूरी नहीं
बहुत से लोग पूरा मसाला (टेस्ट मेकर) डालते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में नमक की मात्रा पर ध्यान देना बेहतर होता है। इसलिए मसाला पूरी मात्रा में डालने की बजाय थोड़ा कम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बच्चे को चाहिए पोषण, सिर्फ स्वाद नहीं
जो चीज स्वादिष्ट है, वह हमेशा पौष्टिक हो यह जरूरी नहीं। इसलिए हर भोजन में पोषण का ध्यान रखना जरूरी है।
- क्रेविंग्स को समझदारी से संभालें
प्रेग्नेंसी में किसी चीज को खाने का मन होना बिल्कुल सामान्य है। खुद को हर चीज से रोकने की जरूरत नहीं है। अगर कभी मैगी खाने का मन करे, तो उसे थोड़ा पौष्टिक बनाकर खाया जा सकता है। इससे स्वाद भी मिलेगा और शरीर को जरूरी पोषण भी।
नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। हर गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए खानपान से जुड़ा कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी समस्या या विशेष स्थिति में विशेषज्ञ की राय सबसे महत्वपूर्ण होती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


