क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल मलाई खाना सही है? जानें डाइटिशियन श्वेता से

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल मलाई खानी चाहिए या नहीं, इसे लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है। डाइटिशियन Shweta J Panchal के अनुसार, सही मात्रा और बैलेंस्ड डाइट के साथ इसका सेवन सुरक्षित हो सकता है।

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में नारियल मलाई खाना सही है? जानें डाइटिशियन श्वेता से

आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बनती जा रही है और जैसे ही किसी की रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आता है, लोग अपनी डाइट से कई चीजें तुरंत हटा देते हैं। खासकर फैट से भरपूर चीजों जैसे घी, मक्खन और नारियल मलाई को लेकर डर बढ़ जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि इनका सेवन करने से उनका कोलेस्ट्रॉल और ज्यादा बढ़ जाएगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?

डाइटिशियन Shweta J Panchal के अनुसार, हर फैट वाली चीज नुकसानदायक नहीं होती और सही मात्रा में खाई गई नारियल मलाई से डरने की जरूरत नहीं है। जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी सही जानकारी समझें और अपनी डाइट को संतुलित तरीके से मैनेज करें, ना कि बिना वजह चीजों को पूरी तरह छोड़ दें।

फूड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड कोलेस्ट्रॉल में फर्क

यह समझना बहुत जरूरी है कि:

  • खाने में मौजूद कोलेस्ट्रॉल (Dietary cholesterol) और
  • खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल (Blood cholesterol)- दोनों एक जैसे नहीं होते।

शरीर का लगभग 80% कोलेस्ट्रॉल लिवर खुद बनाता है, जबकि सिर्फ 20% ही खाने से आता है। इसलिए हर फैट वाली चीज को नुकसानदायक मान लेना सही नहीं है।

असल में क्या बढ़ाता है खराब कोलेस्ट्रॉल?

डाइटिशियन Shweta J Panchal बताती हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो सच में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ाती हैं:

  1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड स्नैक्स (चिप्स, पैकेज्ड फूड)
  2. रिफाइंड कार्ब्स (मैदा, व्हाइट ब्रेड)
  3. ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक्स
  4. ट्रांस फैट (पैक्ड और फ्राइड फूड)
  5. लगातार तनाव (क्रॉनिक स्ट्रेस)

इन चीजों का असर आपकी हेल्थ पर ज्यादा पड़ता है, ना कि थोड़ी मात्रा में खाई गई मलाई का।

नारियल मलाई: कितना और कैसे खाएं?

नारियल मलाई में हेल्दी फैट्स होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे ज्यादा मात्रा में खाएं।

  • कम मात्रा में खाएं: कभी-कभी थोड़ी मात्रा में खाना ठीक है।
  • डेली ज्यादा ना लें: इसे रोज बड़ी मात्रा में खाने से बचें।
  • बैलेंस्ड डाइट रखें: फल, सब्जियां और फाइबर भी डाइट में शामिल करें।

क्या पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?

नहीं, अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो भी आपको नारियल मलाई पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। संतुलित मात्रा में खाना सुरक्षित है और अपने पूरे खान-पान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। लाइफस्टाइल जैसे एक्सरसाइज और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी अहम हैं

नोट: नारियल मलाई को लेकर डरना जरूरी नहीं है। सही मात्रा और संतुलित डाइट के साथ आप इसे खा सकते हैं। असली समस्या गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल से होती है। इसलिए समझदारी से खाएं और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।