क्या तेज गर्म चाय पीने से कैंसर होता है? डॉ. वरुण गोयल ने बताया सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गरमागरम चाय पीना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन क्या बहुत गर्म चाय नुकसान पहुंचा सकती है या फिर कैंसर का कारण भी बन सकती है। डॉक्टर वरुण गोयल ने इस बारे में जानकारी दी है, यहां जानिए।

Is very hot tea bad for you? Doctor Explains the Cancer Risk
क्या बहुत गर्म चाय पीने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? जानिए डॉक्टर वरुण गोयल से इसके पीछे की पूरी सच्चाई।

सुबह की चाय के बिना कई लोगों का दिन शुरू ही नहीं होता। घर में चाय बनते ही कप हाथ में आता है और पहला घूंट लेने में देर भी नहीं लगती। लेकिन अगर आप भी चाय को बहुत ज्यादा गर्म पीते हैं, तो अपनी यह आदत बदलने का समय आ गया है। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर वरुण गोयल [MBBS, MD, DNB (Medical Oncology)] के अनुसार, चाय पीने से ज्यादा चिंता इस बात की है कि उसे कितना गर्म पीया जा रहा है। चाय बनते ही बहुत गर्म होती है। अगर उसे तुरंत पी लिया जाए और मुंह या जीभ जलने जैसा लगे, तो समझिए चाय जरूरत से ज्यादा गर्म है। बार-बार इतनी गर्म चाय पीने से खाने की नली को गर्मी से नुकसान हो सकता है।

इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने लगभग 65°C से ज्यादा गर्म ड्रिंक्स पीने को कैंसर का संभावित कारण माना है। इसका संबंध खासतौर पर खाने की नली के कैंसर (Oesophageal Cancer) से देखा गया है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको चाय पीना छोड़ना होगा, बस पीने से पहले इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

बहुत गर्म चीजें पीने से खाने की नली पर क्या असर पड़ता है?

हमारी खाने की नली के अंदर एक नाजुक लेयर होती है। बहुत गर्म चीज बार-बार इसके संपर्क में आए तो इसे नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक बार-बार होने वाली ऐसी गर्मी की चोट को खाने की नली के कैंसर के खतरे से जोड़ा गया है। इसलिए सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि आप क्या पी रहे हैं, बल्कि यह भी देखें कि कितना गर्म पी रहे हैं।

65°C वाली बात क्या है?

इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार 65°C से ऊपर की चाय पीने से कैंसर होगा। चिंता ऐसी बहुत गर्म चीजों को लंबे समय तक और बार-बार पीने की आदत को लेकर है। अगर आप सोच रहे हैं कि चाय पीने से कैंसर होता है, तो ऐसा समझना सही नहीं होगा, यहां बात चाय के तापमान की है।

बस इतना बदलाव जरूरी है

अगर आपको चाय पसंद है तो उसे छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस कप में चाय डालते ही पीना शुरू ना करें। कुछ मिनट इंतजार करें और चाय को थोड़ा ठंडा होने दें। जब पहला घूंट आराम से लिया जा सके और मुंह या जीभ पर जलन ना हो, तब चाय पिएं।

कैसे पता लगाएं कि चाय बहुत गर्म है?

हर बार चाय का तापमान नापने की जरूरत नहीं है। अगर पहला घूंट लेते ही जीभ जलने लगे या मुंह में तेज गर्मी महसूस हो, तो इसका मतलब चाय बहुत गर्म है। आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए।

नोट: डॉक्टर की बात का सीधा मतलब यही है कि चाय आपकी दुश्मन नहीं है, बहुत गर्म चाय से बचना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थक्या तेज गर्म चाय पीने से कैंसर होता है? डॉ. वरुण गोयल ने बताया सच