डायबिटीज वालों को दूध पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कितना और कौन सा मिल्क पी सकते हैं!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Milk in Diabetes: शुगर के मरीजों में अक्सर ये कन्फ्यूजन बनी रहती है कि उन्हें दूध पीना चाहिए या नहीं। कहीं दूध पीने से शुगर लेवल तो नहीं बढ़ता। आइए जानते हैं इसपर डायबिटीज एक्सपर्ट डॉक्टर की क्या राय है।

डायबिटीज वालों को दूध पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कितना और कौन सा मिल्क पी सकते हैं!

डायबिटीज की बीमारी आजकल काफी कॉमन हो गई है। हालांकि अभी भी शुगर में खानपान से जुड़ी बातों को ले कर लोगों के मन में तरह-तरह के कन्फ्यूजन और सवाल रहते हैं। सबसे बड़ी कन्फ्यूजन तो यही मिलती है कि क्या डायबिटीज वाले दूध पी सकते हैं या नहीं। बहुत से लोग शुगर होने के बाद दूध और बाकी डेयरी प्रोडक्ट्स कंज्यूम करना पूरी तरह छोड़ देते हैं। उनका मानना होता है दूध पीने से शुगर लेवल स्पाइक होता है। वहीं कुछ लोग नॉर्मल तरीके से ही खूब दूध पीते हैं। अब सवाल है कि इनमें से सेफ वाकई क्या है? क्या वाकई डायबिटीज में पूरी तरह दूध पीना छोड़ना जरूरी है या फिर आप इसे बिना डर के कंज्यूम कर सकते हैं? इसी बारे में डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ अमित कुमार सिन्हा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है। आइए जानते हैं इसपर डॉक्टर की राय क्या है।

डायबिटीज में दूध पीना सेफ है या नहीं?

डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ अमित बताते हैं कि सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि दूध में लैक्टोज होता है। ये लैक्टोज ब्लड शुगर लेवल को थोड़ी मात्रा में बढ़ा सकता है। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप दूध पीना पूरी तरह छोड़ दें। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12 और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिय बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपको दूध पूरी तरह अपनी डाइट से बाहर करने की जरूरत नहीं है, बस इसे एक लिमिट में पीने की जरूरत है। यानी अगर आप सही मात्रा में दूध का सेवन करते हैं तो डायबिटीज में ये पूरी तरह सुरक्षित है।

किस तरह का दूध पीना बेहतर माना जाता है?

डायबिटीज में किस तरह का दूध पीना चाहिए, ये भी काफी मायने रखता है। डॉक्टर की मानें तो सबसे बेहतर रहेगा कि आप लो फैट और टोंड मिल्क ही पीएं। इनमें फैट कम रहता है और कैलोरी भी कंट्रोल में रहती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल उतना स्पाइक नहीं होता। ज्यादा फैट वाला भैंस का दूध, फ्लेवर्ड मिल्क या चीनी वाली मिल्कशेक हो सके तो अवॉइड ही करें।

डायबिटीज में कितना दूध पीना सेफ है?

एक और जरूरी सवाल जो ज्यादातर शुगर के मरीज करते हैं, वो ये है कि कितनी मात्रा में दूध पीना सही रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आप दिन में एक से दो लो फैट गिलास दूध पी सकते हैं। शुगर ज्यादा बढ़ी हुई रहती है तो एक गिलास दूध पीना काफी रहेगा। इसे अपनी बैलेंस डाइट का एक हिस्सा बनाएं। साथ ही ध्यान रखें इसमें किसी तरह की चीनी या पाउडर मिक्स कर के ना पीएं। डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई सप्लिमेंट दूध के साथ लें।

डायबिटीज में सबसे जरूरी है बैलेंस

डॉ अमित बताते हैं कि डायबिटीज में सबसे जरूरी बैलेंस यानी संतुलन है। जरूरी नहीं कि हर चीज आपको पूरी तरह छोड़ देनी है, बस उसे खाने का तरीका और मात्रा का ध्यान रखना है। कई लोग दूध पीना यही सोचकर छोड़ देते हैं कि इससे शुगर लेवल बढ़ेगा। जबकि अगर सही मात्रा में आप रोज दूध पी रहे हैं, तो आपके शरीर को फायदा ही होगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।