क्या हर दिन तेल मालिश करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट साइज? हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई महिलाएं ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाने के लिए तेल मसाज का सहारा लेती हैं, लेकिन इससे खास असर नहीं दिखता। आज हम डॉक्टर से जानेंगे कि क्या वाकई तेल मसाज करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?

क्या हर दिन तेल मालिश करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट साइज? हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच

महिलाओं के लिए ब्रेस्ट साइज कई बार कॉन्फिडेंस और बॉडी इमेज से जुड़ा मामला बन जाता है। यही वजह है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू नुस्खे अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें तेल मालिश को सबसे ज्यादा असरदार तरीका बताया जाता है। कई महिलाएं रोजाना तेल से मसाज करती हैं, जिससे ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाए। नारियल, सरसों, ऑलिव ऑयल ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए ज्यादा असरदार बताए जाते हैं लेकिन क्या वाकई इन तेलों से आपके स्तनों का आकार बढ़ सकता है। गुरुग्राम की एमबीबीएस, प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर प्रीति यादव ने इस बारे में सही राय दी है। उन्होंने बताया कि तेल मालिश से ब्रेस्ट क्या फायदे मिलते हैं।

क्या बढ़ता है ब्रेस्ट साइज?

डॉक्टर का कहना है कि किसी भी तेल से मालिश या मसाज या दवाई-औषधि से आप ब्रेस्ट के साइज को नहीं बढ़ा सकते। अगर आपको वाकई इन्हें बढ़ाना है तो सिर्फ प्लास्टिक सर्जरी ही एकमात्र तरीका होता है, जिसे हीरोइन अपनाती हैं। अगर आप किसी आयुर्वेदिक दवाई या हर्बल ड्रिंक या किसी भी खास तेल से रोजाना स्तनों की मसाज कर रही हैं, तो कोई खास फायदा नहीं मिलेगा।

तेल मसाज से क्या होता है

ब्रेस्ट पर तेल से मसाज करने से स्किन को नमी मिल सकती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। इससे त्वचा थोड़ी मुलायम या टाइट लगेगी, लेकिन इससे ब्रेस्ट साइज स्थायी रूप से बढ़ने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। कुछ महिलाओं को रात में मसाज करने से रिलैक्सेशन और हल्का महसूस होता है, क्योंकि मसाज शरीर की मांसपेशियों और टिश्यू में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इससे नींद भी अच्छी आती है, लेकिन ब्रेस्ट का आकार मुख्य रूप से हार्मोन, जेनेटिक्स, उम्र और शरीर में फैट के हिसाब से ही बढ़ता या कम रहता है।

ब्रेस्ट केयर कैसे करें

अगर आप ब्रेस्ट की केयर करना चाहती हैं, तो कुछ तरीकों से इन्हें सुडौल या सही शेप में रख सकती हैं। कई बार होता है कि गलत ब्रा या फिर स्तनपान कराने के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट लटक जाते हैं, जो गंदा लुक देते हैं। इससे महिलाएं कॉन्फिडेंस भी खो देती हैं। तो चलिए बताते हैं कुछ केयर टिप्स-

  • रिलैक्स फील करने के लिए ब्रेस्ट की तेल से हल्के हाथों से मसाज करें, ज्यादा दबाव न डालें।
  • नारियल, बादाम या ऑलिव ऑयल जैसे हल्के और स्किन-फ्रेंडली तेल इस्तेमाल करें।
  • रोज एक्सरसाइज करें, खासकर चेस्ट मसल्स को मजबूत करने वाली।
  • सही साइज की ब्रा पहनें। ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से बचें।
  • प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन से भरपूर डाइट लें।
  • शरीर का वजन बहुत तेजी से घटाने-बढ़ाने से बचें।

नोट- किसी भी गारंटीड ब्रेस्ट बढ़ाने वाले प्रोडक्ट या दावे पर आंख बंद करके भरोसा न करें। यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।