
डायबिटीज के मरीज मूंगफली खा सकते हैं या नहीं? जयपुर की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ने दिया जवाब
कई लोग इस वजह से ही मूंगफली नहीं खा पाते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाएगा। तो अब सवाल है कि क्या डायबिटीज में मूंगफली खा सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं।
सर्दियों के मौसम में मूंगफली हर किसी का फेवरिट स्नैक बन जाती है। इसका स्वाद भी सभी को पसंद आता है, साथ में ये कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और गुड फैट्स मौजूद होते हैं, जो हेल्थ को कई तरह से फायदा करते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों में इसे ले कर अक्सर कन्फ्यूजन देखने को मिलती है। कई लोग इस वजह से ही मूंगफली नहीं खा पाते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाएगा। तो अब सवाल है कि क्या डायबिटीज में मूंगफली खा सकते हैं या नहीं? एएमआरसी पार्क हॉस्पिटल, जयपुर की कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ सुचित्रा यादव ने एक पोस्ट साझा करते हुए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है, आइए जानते हैं।
क्या डायबिटीज के मरीज मूंगफली खा सकते हैं?
डॉ सुचित्रा यादव बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीज भी मूंगफली खा सकते हैं। क्योंकि मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स सिर्फ 14 है, यानी बहुत कम है। ऐसे में मूंगफली खाने से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है। इसके अलावा मूंगफली में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर होती है, जिस वजह से इन्हें खाना बहुत फायदेमंद होता है।
इस बात का ध्यान जरूर रखें
डायबिटीज में आप मूंगफली खा सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। डॉ सुचित्रा बताती हैं कि आप एक दिन में 50 ग्राम तक छिली हुई मूंगफली खा सकते हैं। चूंकि मूंगफली में कैलोरी भी काफी ज्यादा होती हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा मात्रा में खाना मोटापे का कारण बन सकता है और आपकी शुगर भी बढ़ सकती है। इसके अलावा ध्यान रखें पैकेट में मिलने वाली साल्टेड मूंगफली अवॉइड करें और इसके साथ कोई भी मीठी चीज खाने से परहेज करें।
नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या स्थिति के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




