Male Breast Cancer: पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, ऑन्कोलॉजिस्ट बोले- 80% लोग इग्नोर करते हैं ये 6 लक्षण

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ब्रेस्ट कैंसर की बात जब भी होती है, तो दिमाग में महिलाओं के कैंसर के बारे में ही ख्याल आता है। लेकिन पुरुषों को भी स्तन कैंसर होता है, जिसके बारे में जानकारी कम है। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी और लक्षण बताते हैं। 

Male Breast Cancer: पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, ऑन्कोलॉजिस्ट बोले- 80% लोग इग्नोर करते हैं ये 6 लक्षण

जब भी बात ब्रेस्ट कैंसर की होती है, तो हमारे दिमाग में महिलाओं का ही ख्याल आता है। अभी तक हमने फीमेल ब्रेस्ट कैंसर के बारे में ही ज्यादा सुना है लेकिन पुरुषों में स्तन कैंसर होता है। अब इसके कई मामले सामने आने लगे हैं और बुरी बात ये है कि लोगों को इसके बारे में खास जानकारी नहीं है। पुरुष सीने में बन रही गांठ या अन्य किसी लक्षण को सही से भापते नहीं है और कुछ समय बाद ये ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के ब्रेस्ट कैंसर के मामले अभी तक 1% से भी कम है लेकिन अवेयरनेस की कमी और इलाज में देरी के कारण ये बीमारी विकराल रूप ले लेती है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर शशांक निगम ने पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पूरी जानकारी दी और बताया किन लक्षणों पर पुरुष ध्यान नहीं देते।

पुरुषों में क्यों होता है ब्रेस्ट कैंसर

डॉक्टर निगम का कहना है कि पुरुषों में हार्मोन्स का असंतुलन, खासतौर से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का ज्यादा बढ़ना कैंसर का कारण बनता है। हालांकि यह महिलाओं की तुलना में काफी कम होता है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। इसके कुछ खास कारण हो सकते हैं-

  • अगर परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो तो जोखिम बढ़ सकता है।
  • BRCA2 जीन में बदलाव होने पर खतरा बढ़ता है।
  • शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने से रिस्क बढ़ सकता है।
  • ज्यादा वजन हार्मोनल बदलाव पैदा करता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।
  • लिवर खराब होने पर हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है।
  • लंबे समय तक शराब पीना और धूम्रपान जोखिम बढ़ा सकते हैं।
  • छाती पर पहले रेडिएशन थेरेपी लेने वालों में खतरा ज्यादा होता है।
  • अंडकोष की चोट, सर्जरी या बीमारी भी रिस्क फैक्टर मानी जाती है।
  • एक्टिव लाइफस्टाइल न होने से भी खतरा बढ़ सकता है।

किन लक्षणों को करते हैं नजरअंदाज

पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के कई लक्षण हो सकते हैं लेकिन 6 ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें अक्सन मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। महिलाओं की तरह ही पुरुषों में भी वही लक्षण दिखते हैं, बस कुछ अलग होते हैं।

  • सीने या निप्पल के आसपास गांठ होना
  • ब्रेस्ट में सूजन या मोटापन दिखना
  • छाती में लगातार दर्द या जलन का महसूस होना
  • बगल (अंडरआर्म) में गांठ या सूजन का होना
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या किसी तरह का डिस्चार्ज
  • ब्रेस्ट की त्वचा पर लालपन, झुर्रियां या गड्ढे पड़ना

मेल ब्रेस्ट कैंसर और मेल बूब्स में अंतर भी जानिए?

कई पुरुषों के स्तन का आकार बढ़ने लगता है लेकिन ये कैंसर हो ये जरूरी नहीं। ये मेल बूब्स भी हो सकते हैं, जो बढ़ रहे हैं। अब इन दोनों के बीच क्या फर्क है जान लीजिए।

मेल बूब्स (Gynecomastia) क्या है-

यह पुरुषों में हार्मोनल बदलाव के कारण ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ने की स्थिति है, जिसमें कुछ लक्षण दिखते हैं। इसे कैंसर समझने की गलती न करें, बस चीजों को नोटिस करें।

-आमतौर पर दोनों तरफ सूजन होती है

-मुलायम या रबर जैसी महसूस होती है

-किशोरावस्था, मोटापा, शराब, स्टेरॉयड या कुछ दवाओं की वजह से हो सकता है

मेल ब्रेस्ट कैंसर क्या है- इसमें स्तन के टिश्यू में कैंसर बन जाता है और एक तरफ ही गांठ बनती है। गांठ सख्त और बिना दर्द वाली होती है, निप्पल से डिस्चार्ज भी हो सकता है। धीरे-धीरे गांठ बढ़ती है।

कैंसर का इलाज कैसे किया जाता है

पुरुषों के ब्रेस्ट कैंसर का इलाज भी महिलाओं की तरह किया जाता है। पुरुषों में कैंसर का इलाज उनके स्टेज और प्रकार के हिसाब से तय किया जाता है और इसके इलाज के लिए सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी दी जाती है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे करें

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आदतें अपनाकर इसका खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करते हैं, तो सेहत अच्छी बनी रहती है।

  • रोजाना एक्सरसाइज करें
  • वजन कंट्रोल में रखें
  • ओवरईटिंग या ज्यादा जंक फूड खाने से बचें
  • हार्मोनल दवाएं बिना डॉक्टर सलाह के न लें।
  • हरी सब्जियां, फल, फाइबर और प्रोटीन शामिल करें।
  • छाती में किसी भी तरह की गांठ या सूजन दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।