Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थboost vitality to saxual health ayurvedic doctor manisha mishra suggest 5 men s health problems sollution
मर्दों में होने वाली 5 समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए ये उपाय, आप भी जान लें

मर्दों में होने वाली 5 समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए ये उपाय, आप भी जान लें

संक्षेप:

International Men's Day 2025: महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अक्सर पुरुष खुद की देखभाल के मामले में काफी पीछे रहते हैं। उम्र बढ़ने के साथ सेक्स, स्टेमिना में कमी, स्ट्रेस और मसल्स में कमजोरी दिखती है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 5 समस्याओं के लिए बताए उपाय

Nov 18, 2025 02:57 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी देखभाल और सही खानपान की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। घर के बाहर काम का स्ट्रेस अक्सर उनकी हेल्थ को फिजिकली और मेंटली खराब कर देता है। 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेंस डे मनाया जाता है। और इस दिन को मनाने का उद्देश्य मर्दों के बीच समानता, उनके समाज के प्रति योगदान को सराहा जाए और उन्हें सेहत के प्रति भी जागरुक किया जाए। ज्यादातर मर्द अपने खानपान और सेहत को लेकर लापरवाही बरतते हैं। लेकिन इस मेंस डे खुद से वादा करें और अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें। जो आपको स्ट्रेंथ और स्टेमिना देने के साथ ही मेंटल स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करेंगे। आयुर्वेद की डॉक्टर मनीशा मिश्रा ने मर्दों की वेलनेस के लिए ये फूड्स गिनाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में होने वाली समस्याएं

उम्र बढ़ने के साथ ही मर्दों में टेस्टोस्टेरोन लेवल का कम होना आम बात है। लेकिन ये टेस्टोस्टेरोन कम होने से शरीर में कई सारी दिक्कतें महिलाओं की तरह ही देखने को मिलती है। जैसे स्वभाव में चिड़चिड़ापन, मूड में बदलाव, उदासी महसूस करना। इसके अलावा मसल्स ढीली पड़ना, ताकत में कमी, सेक्स इच्छा में कमी। बॉडी में फैट का बढ़ना भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की वजह से होने लगता है। साथ ही हड्डियों में भी कमजोरी है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी खानपान का ध्यान रखना आना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें कौन से फूड्स खाना मर्दों की हेल्थ और वेलनेस के लिए अच्छा होगा।

शरीर में एनर्जी और उत्साह में कमी होने पर क्या खाएं

सफेद तिल और घी

मर्दों को शरीर में एनर्जी और उत्साह बढ़ाने के लिए बढ़ती उम्र के साथ डाइट में सफेद तिल और घी को शामिल करना चाहिए। सफेद तिल में जिंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं। जो बॉडी में शुक्र धातु को बढ़ाते हैं। जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को इंप्रूव करता है।

मेलन सीड्स

सफेद तिल के साथ ही एक दो दिन के अंदर पर मेलन सीड्स को खाना हेल्दी होता है। इससे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड लेवल इंप्रूव होता है।

मर्दों को टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

मर्दों को टेस्टोस्टेरोन बढाने के लिए मेथी दाने को खाना चाहिए। ये सेक्सुअल हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए साथ ही शरीर को एनर्जी देगी और मसल्स मास को मजबूत बनाएगी।

हार्ट हेल्थ के लिए क्या लें

हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आयुर्वेद की डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने गुड़हल की चाय पीने की सलाह मर्दों की दी है। एक कप गुड़हल की चाय दिन में दो बार पीने से हार्ट हेल्थ के साथ ही बीपी लेवल में रहता है।

स्ट्रेस और एंजायटी के लिए तुलसी टी पिएं

मर्दों को होने वाली एंजायटी के लिए रोजाना दो बार एक कप तुलसी टी पीना फायदेमंद होगा। साथ में कुछ धागे केसर के डालें। ये भी एंजायटी से राहत दिलाने में मदद करेगा।

अच्छी नींद के लिए क्या खाएं

पुरुषों को अगर नींद की कमी होती है तो उन्हें अश्वगंधा लेना चाहिए। ये स्लीप क्वालिटी में सुधार करने में मदद करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।