तपती गर्मी में बॉडी को अंदर से रखें कूल! इन फूड्स की तासीर होती है ठंडी, रोजाना खाएं

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Cool Foods For Summer: गर्मी में बाहर के तापमान के इफेक्ट से शरीर के अंदर का टेंपरेचर भी बढ़ने लगता है। जिसे रेगुलेट करने के लिए बॉडी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट होता है, एनर्जी लॉस होती है और डाइजेशन भी धीमा पड़ जाता है। बॉडी को ठंडक देने के लिए ये फूड्स खाएं।

तपती गर्मी में बॉडी को अंदर से रखें कूल! इन फूड्स की तासीर होती है ठंडी, रोजाना खाएं

गर्मी में बाहर का बढ़ता टेंपरेचर शरीर के अंदर के सिस्टम को इफेक्ट करता है। इसलिए बॉडी टेंपरेचर को मेंटेन करने के लिए तेजी से पसीना बनाती है और जब ये पसीना सूखता है तो इसी प्रोसेस से बॉडी का तापमान कम होता है। अब ऐसे प्रोसेस को पूरा करने में बॉडी का पानी, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बिगड़ता है। हार्ट बीट तेज होती है जिससे ब्लड की सप्लाई ज्यादा हो सके। तो शरीर को जरूरी और न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स की जरूरत पड़ती है। अगर आप गर्मियों में ऐसे फूड्स नहीं खाते तो आपको डिहाइड्रेशन, चक्कर, मितली, उल्टी, हीट स्ट्रोक होने का डर रहता है वहीं एनर्जी कम होती है और डाइजेशन भी कम कमजोर होने लगता है। इन सारी समस्याओं से बचने के लिए अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो शरीर को अंदर से ठंडा करने में मदद करें।

आयुर्वेद में कुछ फूड्स बताए गए हैं जिनकी प्रकृति आम भाषा में बोले तो तासीर ठंडी होती है। इन्हें गर्मियों में खाने से बॉडी को अंदर से ठंडक मिलती है, डाइजेशन सही रहता है, हाइड्रेशन मिलता है।

गर्मियों के कूलिंग फ्रूट

तरबूज

खरबूज

अंगूर

मौसंबी

पपीता

गर्मियों में कूलिंग देने वाली सब्जियां

खीरा

ककड़ी

पत्तेदार साग जैसे चौलाई

लौकी

तोरई

हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

नारियल पानी

छाछ या बटर मिल्क

सत्तू शरबत

बेल का शरबत

नींबू पानी

आम पना

पुदीना-सौंफ ड्रिंक

शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं ये फूड्स

इन फूड्स को ठंडे फूड्स भी कह सकते हैं। ये शरीर को अंदर से कूलिंग देने में मदद करते हैं। खीरा, ककड़ी, तरबूज और छाछ की प्रकृति ठंडी होती है। इनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है। गर्मियों में इन चीजों को कंज्यूम करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। और शरीर का टेंपरेचर बैलेंस बना रहता है।

ठंडा मतलब फ्रिज का ठंडा नहीं

अगर आपको लगता है कि शरीर को ठंडा करने का मतलब फ्रिज का ठंडा शरबत या कोल्ड ड्रिंक पीना अच्छा है तो ये गलत है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी या फ्रिज का रखा बहुत ज्यादा ठंडा पानी कुछ देर के लिए भले ही ठंडक देते हों लेकिन ये शरीर को अंदर से कूल नहीं करते। इनमे किसी भी तरह के हाइड्रेशन, मिनरल्स जैसे पोटेशियम और सोडियम नहीं होते। इसलिए गर्मी में शरीर को ठंडा करने के लिए फ्रिज के ठंडे ड्रिंक्स को पीने की बजाय इन फ्रूट्स, सब्जियों और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को कंज्यूम करें। जिससे शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिल सकें। साथ ही डाइजेशन सही रहे और बॉडा का टेंपरेचर बैलेंस बना रहे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।