Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थBlood Sugar Touching 300? Diabetes Expert Reveals 3 Habits That Can Control It in 9 Days
300 के पार रहती है शुगर? डायबिटीज स्पेशलिस्ट बोले- ये 3 काम कर लो, 5-9 दिनों में होगी कंट्रोल!

300 के पार रहती है शुगर? डायबिटीज स्पेशलिस्ट बोले- ये 3 काम कर लो, 5-9 दिनों में होगी कंट्रोल!

संक्षेप:

डॉ प्रमोद बताते हैं कि अगर आपका शुगर लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो किडनी फेल होने और हार्ट प्रॉब्लम होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप अगर ये 3 बातें ध्यान रख लेते हैं, तो 9 दिनों के अंदर आपका शुगर लेवल कंट्रोल होने लगेगा।

Dec 19, 2025 09:25 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डायबिटीज की बीमारी एक बार हो जाए, तो इसे कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होता है। कई लोगों की ब्लड शुगर तो 300 या उसके पार चली जाती है और लोग पैनिक करने लगते हैं। ऐसे में दवाएं काम तो करती हैं, लेकिन चूंकि शुगर एक लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी है इसलिए जबतक आप अपने रहन-सहन में बदलाव नहीं करेंगे, तब तक शुगर लेवल बढ़ा हुआ ही आएगा। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि अगर आपका शुगर लेवल लंबे समय से बढ़ा हुआ है, तो किडनी फेल होने और हार्ट प्रॉब्लम होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आप अगर ये 3 बातें ध्यान रख लेते हैं, तो आराम से 9 दिनों के अंदर-अंदर आपका शुगर लेवल कंट्रोल होने लगेगा। आइए विस्तार में जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर मील में सिर्फ एक अनाज शामिल करें

डॉ प्रमोद कहते हैं कि ज्यादातर भारतीय अपनी हर मील में दो अनाज जैसे रोटी या चावल शामिल करते हैं। जबकि अनाज में कार्बोहाइड्रेट के रूप में 80% तक ग्लूकोज होता है। इसलिए कोशिश करें कि आपकी मील में सिर्फ एक तरह का अनाज हो, या तो रोटी या सिर्फ चावल। साथ ही इनकी मात्रा भी कम कर दें।

कितना और कैसे खाएं: अगर आप एक रोटी खा रहे हैं, तो उसके साथ 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी सब्जी और 1 कटोरी सलाद शामिल करें। सबसे पहले सलाद खाएं, इससे ब्लड में ग्लूकोज का एब्जॉरपशन कम होगा। अब इसके बाद अगर आपको दूसरी रोटी चाहिए, तो दोबारा 1 कटोरी दाल, सब्जी और सलाद लें। इससे आपका शुगर लेवल तो कंट्रोल होगा ही, साथ में घ्रेलिन (भूख को बढ़ाने वाला हार्मोन) और लेप्टिन (पेट भरे होने का संकेत देने वाला हार्मोन) भी बैलेंस होंगे।

खाने के 2 घंटे बाद करें एंटी ग्रैविटी वर्कआउट

डॉ प्रमोद बताते हैं कि खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। कई बार ये 300 के पार भी पहुंच जाता है। इस समय आपको एंटी ग्रैविटी वर्कआउट करने चाहिए। इसके लिए आप सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना शुरू कर सकते हैं। ऐसा 5-10 मिनट के लिए करें। अगर आपको सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है, तो नाइट्रिक ऑक्साइड डंप वर्कआउट कर सकते हैं। इनमें ऊपरी बॉडी शामिल होती है।

कैसे काम करता है: दरअसल एंटी ग्रैविटी वर्कआउट करने से आपकी मसल्स में मौजूद रिसेप्टर तेजी से ओपन होने लगते हैं, और ब्लड में ग्लूकोज भी फास्ट एब्जॉर्ब होने लगती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ दें

डॉक्टर सलाह देते हैं कि आपको डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध या दूध से बने प्रोडक्ट्स अपनी डाइट से बाहर कर देने चाहिए। दरअसल इनमें IGF मॉलिक्यूल होता है, जो इंसुलिन के एक्शन के साथ इंटरफेयर करता है। अगर इंसुलिन अपना काम ढंग से नहीं कर पाता है, तो शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ आता है। आपको अपनी चाय या कॉफी छोड़नी नहीं है, बस दूध की जगह कोकोनट मिल्क या आलमंड मिल्क इस्तेमाल करना शुरू कर दें और डाइट में दही, छाछ जो भी लेते हैं, उसे बंद कर दें।

ये भी पढ़ें:मेथी-करेला नहीं, डायबिटीज में दवा की तरह असर करती हैं सर्दियों की ये 4 सब्जियां!
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक का रिस्क कम कर देती हैं 5 मिनट की ये 5 आदतें, डॉ शालिनी ने दी सलाह

पाठकों के लिए नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।