Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थBlack Dry Dates vs Yellow Dry Dates Which Is More Beneficial for Health Ayurvedic doctor explained
काले छुहारे या पीले छुहारे? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कौन हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद!

काले छुहारे या पीले छुहारे? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कौन हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद!

संक्षेप:

बाजार में दो तरह के छुहारे आते हैं, एक काले रंग वाले और दूसरे हल्के पीले रंग वाले। अक्सर लोगों में ये कन्फ्यूजन बनी रहती है कि सेहत के लिए कौन से छुहारे ज्यादा फायदेमंद हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है-

Dec 09, 2025 10:35 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसके आयुर्वेद में कई फायदे बताए गए हैं। खासतौर से शारीरिक या मानसिक कमजोरी को दूर करने में छुहारे का इस्तेमाल होता आया है। सर्दियों के मौसम में तो छुहारे का सेवन और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में ये शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखता है, साथ ही कमजोरी, थकान और पाचन जैसी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। हालांकि बाजार में दो तरह के छुहारे आते हैं, एक काले रंग वाले और दूसरे हल्के पीले रंग वाले। अक्सर लोगों में ये कन्फ्यूजन बनी रहती है कि दोनों में भला फर्क क्या है और सेहत के लिए कौन से छुहारे ज्यादा फायदेमंद हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रॉबिन शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है और बताया है कि आपको कौन से रंग के छुहारे लेने चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

असली पावरहाउस हैं काले छुहारे

डॉ रॉबिन शर्मा कहते हैं कि असली पावरहाउस काले छुहारे हैं। दरअसल जब खजूर पेड़ पर नेचुरल तरीके से अच्छी तरह पक जाता है, तब उसका रंग गहरा काला हो जाता है, जिसे काले छुहारे के नाम से जाना जाता है। इनमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और अन्य मिनरल्स नेचुरली तौर पर ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में शारीरिक कमजोरी हो, खून कमी हो या हड्डियों की कमजोरी हो, काले छुहारे बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।

ताकत के मामले में कमजोर है पीला छुहारा

डॉ रॉबिन बताते हैं कि पीला छुहारा देखने में भले ही ज्यादा अच्छा और साफ सुथरा लगता है, लेकिन काले छुहारे की तुलना में ये कहीं ना कहीं काफी पीछे है। दरअसल इसका रंग हल्का हो इसलिए होता है, क्योंकि इन्हें पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है। कई बार तो इन्हें गर्म पानी या चाशनी वाले गर्म पानी में भी उबाला जाता है, ताकि ये खाने लायक हो सकें। डॉक्टर कहते हैं कि कई बार तो ये भी सुनने में आता है कि इनके ऊपर पॉलिश या एसिड वॉश भी किया जाता है, ताकि ये देखने में ज्यादा अच्छे लगें। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।

कैसे खाना चाहिए छुहारा?

छुहारे को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप पानी में रात भर के लिए छुहारा भिगोकर रख सकते हैं और सुबह उठकर खा सकते हैं। वहीं अगर डबल फायदे चाहिए तो दूध में उबालकर इसका सेवन करें। इससे दूध के पोषक तत्व भी छुहारे के साथ शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:तांबे की बोतल में पानी पीना चाहिए? मुंबई के सर्जन ने बताया कब होता है नुकसान!
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर किया 10 सेकेंड का टेस्ट, जो बताएगा बॉडी के अंदर का हाल
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।