भाग्यश्री ने बिस्तर पर लेटकर बताई 4 एक्सरसाइज, कमर दर्द से मिलेगा आराम
Bhagyashree share easy tips to reduce lower back pain: एक्ट्रेस भाग्यश्री अक्सर घरेलु नुस्खे और फिटनेस टिप्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होने बिस्तर पर लेटकर अपने कमर के दर्द को दूर करने का तरीका शेयर किया है।
एक्ट्रेस भाग्यश्री 56 की उम्र में भी बेहद फिट है। साथ ही काफी सारे घरेलू नुस्खे भी फैंस के साथ शेयर करती रहती है। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने कमर दर्द के लिए 4 एक्सरसाइज शेयर की है। जिसे बिस्तर पर लेटकर करने से ही आराम मिलेगा। अगर आप लोअर बैक पेन से परेशान हैं तो रोजाना बिस्तर पर सोने से पहले इन एक्सरसाइज को करें। ये हिप्स की जकड़न को खत्म करने के साथ ही कमर की मसल्स को भी रिलैक्स करेंगी।
एंकल टिल्ट एक्सरसाइज
भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इन चारों एक्सरसाइज को करने का तरीका बताया है। सबसे पहले बिस्तर पर बिल्कुल सीधा लेट जाएं और पैरों को फैला लें। दोनों पैरों को बिल्कुल स्थिर रखें और एंकल को एक बार बाहर की तरफ रोटेट करें और एक बाहर अंदर की तरफ रोटेट करें। ध्यान रखें कि पैर के पंजे रोटेट करने पर दोनों साइड बिस्तर को टच हों। एंकल को टिल्ट करने से लोअर बैक की मसल्स लूज होगी और जकड़न दूर होगी।
हील ऑन टो स्विंग
बिस्तर पर बिल्कुल सीधा लेटकर पैरों को फैलाएं। अब एक पैर के पंजे को सीधा रखें और उसी पंजे के ऊपर दूसरे पंजे की एड़ी को रखें। अब पैर की इसी पोजीशन के साथ लेफ्ट एंड राइट पैरों को घुमाएं। पैर इस तरह से घूमें कि कमर तक रोटेशन हो, जिससे बैक मसल्स में स्टोर टेंशन रिलीज हो सके। कम से कम 10-10 बार इस रोटेशन प्रोसेस को करने के पीठ की मसल्स को रिलैक्स फील होगा।
हिप ओपनर एक्सरसाइज
तीसरी एक्सरसाइज में बिस्तर पर लेटकर दोनों घुटनों को मोड़ लें। अब राइड साइड के घुटने को लेफ्ट साइड की ओर ले जाकर बिस्तर से टच कराएं। इसी तरह से लेफ्ट साइड के घुटने को भी राइड साइड पर ले जाकर बिस्तर से टच कराएं। ये एक्सरसाइज हिप में हो रही टाइटनेस को कम करने में मदद करेगी।
फिगर 4 स्विंग
लेफ्ट पैर को घुटनों से मोड़ें और उस पर राइट पैर के पंजे को टिकाएं। अब शोल्डर को बिस्तर पर बिल्कुल टिकाकर कमर से रोटेट करें। जिसमे पैर की पोजीशन बनी रहनी चाहिए। ये एक्सरसाइज हिप और लोअर बैक को स्ट्रेच करती है। जिससे कमर दर्द में राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




