
सावधान! डिनर के बाद की 1 गलती आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे?
भागदौड़ भरी जिंदगी में 'डिनर टेबल' पर बैठते-बैठते अक्सर रात के 10 या 11 बज जाते हैं। जिसके बाद हमारा अगला पड़ाव या तो मोबाइल की स्क्रीन होती है या फिर तकिया। सुनने में यह एक सामान्य रूटीन लग सकता है, पर हकीकत में यह हमारे पाचन तंत्र के साथ एक 'साइलेंट वॉर' जैसा है।
Mistake to avoid post dinner : सर्दियों की गुलाबी ठंड और कंबल की गर्माहट भला किसे नहीं भाती? लेकिन इसी सुकून के बीच अक्सर पेट में भारीपन, सीने में जलन और एसिडिटी जैसे बिन बुलाए मेहमान भी आ धमकते हैं। हम अक्सर इसका दोष चटपटे खाने या काम के तनाव को देकर पल्ला झाड़ लेते हैं, पर असल कहानी कुछ और ही है। डॉक्टरों की मानें तो हमारी सबसे बड़ी चूक खाने की थाली में नहीं, बल्कि खाने के बाद की जाने वाली गलती में है। दरअसल, जैसे ही हम डिनर खत्म करते हैं, शरीर उसे पचाने की जद्दोजहद शुरू करता है, लेकिन हम उसे समय देने के जगह सीधे बिस्तर में आराम करने पहुंच जाते हैं। भोजन के बाद की यह आदत पाचन तंत्र के लिए किसी झटके से कम नहीं है। जब आप बिना टहले या बिना गैप दिए सीधे लेट जाते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है, जिससे भोजन का सही संचार नहीं हो पाता और यही आपकी रातों की नींद और अगले दिन की स्फूर्ति को भी चुरा लेता है।

एक्सपर्ट की चेतावनी
मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (नोएडा) के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार, कहते हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में 'डिनर टेबल' पर बैठते-बैठते अक्सर रात के 10 या 11 बज जाते हैं। दिनभर की थकान के बाद हम भारी-भरकम भोजन तो कर लेते हैं, लेकिन उसके बाद हमारा अगला पड़ाव या तो मोबाइल की स्क्रीन होती है या फिर तकिया। सुनने में यह एक सामान्य रूटीन लग सकता है, पर हकीकत में यह हमारे पाचन तंत्र के साथ एक 'साइलेंट वॉर' जैसा है। जब हम पेट भरकर तुरंत बिस्तर पकड़ लेते हैं, तो गुरुत्वाकर्षण (gravity) के अभाव में पेट का एसिड ऊपर की ओर यानी खाने की नली की तरफ भागने लगता है। यही वह वजह है जिससे सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट का भारीपन हमारी पहचान बन जाता है। हमारी यह 'बिजी लाइफस्टाइल' अनजाने में ही एसिड रिफ्लक्स और गंभीर पेट रोगों को न्योता दे रही है। याद रखें, सोने से ठीक पहले खाया गया भारी भोजन शरीर के लिए पोषण नहीं, बल्कि एक बोझ बन जाता है जिसे हमारा सिस्टम ढोने में असमर्थ रहता है।

डिनर के बाद तुरंत लेटने के नुकसान
पाचन तंत्र पर सीधा असर
भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटते ही पेट का एसिड ऊपर की ओर खाद्य नली में लौटने लगता है। इससे हार्टबर्न, एसिड रिफ्लक्स, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। कई लोग इसे सामान्य 'एसिडिटी' मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि यह आदत परेशानी पैदा कर सकती है।
कुदरती संतुलन गड़बड़ाता है
क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पूर्वज खाने के बाद वज्रासन में बैठने या थोड़ी देर टहलने की सलाह क्यों देते थे? इसके पीछे कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि 'गुरुत्वाकर्षण' का विज्ञान छिपा है। हमारा पाचन तंत्र किसी सीधे पाइप की तरह काम करता है, जहां गुरुत्वाकर्षण एक अदृश्य सहायक की भूमिका निभाता है। जब हम सीधे बैठे या खड़े होते हैं, तो पृथ्वी की यह शक्ति भोजन और पाचक रसों (Acids) को स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर दबाए रखती है, जिससे पाचन की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चलती है। लेकिन जैसे ही हम खाने के तुरंत बाद क्षैतिज (Horizontal) अवस्था में यानी लेट जाते हैं, यह कुदरती संतुलन गड़बड़ा जाता है। लेटने पर पेट का एसिड ऊपर की ओर बहने लगता है, जिससे 'एसिड रिफ्लक्स' और जलन की समस्या पैदा होती है। संक्षेप में कहें तो, आपका पेट भोजन को पचाने के लिए उसे 'नीचे' रखना चाहता है, और आपकी लेटने की जल्दबाजी उसे 'ऊपर' धकेल देती है। यही छोटी सी गलती पूरे स्वास्थ्य का समीकरण बिगाड़ देती है।
गैस ब्लोटिंग के साथ बढ़ जाती है GERD की समस्या
रात 9–10 बजे के बाद डिनर करना और जल्द सो जाना पाचन के लिए बेहद प्रतिकूल है। इस आदत से पेट में भारीपन, गैस, ब्लोटिंग और नींद की गुणवत्ता में गिरावट देखी जाती है। इतना ही नहीं लंबे समय में यह आदत GERD जैसी पुरानी बीमारियों की ओर भी ले जा सकती है।
नींद होती है प्रभावित
अधपचा भोजन शरीर को 'आराम मोड' में जाने से रोकता है। परिणामस्वरूप नींद बार-बार टूटती है, बेचैनी रहती है और सुबह थकान महसूस होती है।
समस्या से राहत दिलाएंगे ये छोटे-छोटे बदलाव
-डिनर हमेशा सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले करें।
-खाने के बाद 10–15 मिनट हल्की वॉक या खड़े रहना पाचन के लिए सहायक होता है।
-जरूरत से ज्यादा ऑयली, मसालेदार या भारी भोजन रात को करने से बचें।
-थोड़ी ऊंचा तकिया रखकर सोने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम किया जा सकता है।
-बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार, गले में जलन या निगलने में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज़ न करें।

डॉक्टर की सलाह
अगर सीने में जलन और भारीपन आपकी रोज की कहानी बन जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें, यह भविष्य की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। सेहत सिर्फ इस पर निर्भर नहीं करती कि आपकी थाली में क्या है, बल्कि इस पर भी कि खाने के बाद आप क्या करते हैं।
डिनर के बाद की सबसे बड़ी गलती है-फौरन सो जाना। पाचन को समय दें, सही मुद्रा अपनाएं और थोड़ी सक्रियता रखें। याद रखें, रात के खाने और बिस्तर के बीच का फासला ही आपकी सुकून भरी नींद और बेहतर स्वास्थ्य की असली कुंजी है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




