
सर्दियों में तेज गर्म पानी से नहाने वाले हो जाएं सावधान, होते हैं ये 5 बड़े नुकसान
Side effects of Hot Water Bath : फिटनेस फ्रीक ज्यादातर लोग अकसर हैवी वर्कआउट या थकान भरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाकर रिलैक्स होना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी से नहाते हुए अगर सावधानी न बरती जाए तो इसके 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
Hot Water Bath Disadvantages : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खानपान के साथ आपकी नहाने की आदतों में भी काफी बदलाव आ जाता है। गर्मियों में जो ठंडा पानी शरीर पर पड़ते ही सुकून और फ्रेशनेस का अहसास करवाता है वहीं सर्दियों के मौसम में कंपन का कारण बनने लगता है। ज्यादातर लोग मौसम में ठंडक बढ़ते ही गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के कई फायदे बताए जाते हैं। गर्म पानी शरीर की सुस्ती दूर करके मसल्स को आराम पहुंचाता है। फिटनेस फ्रीक ज्यादातर लोग अकसर हैवी वर्कआउट या थकान भरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाकर रिलैक्स होना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी से नहाते हुए अगर सावधानी न बरती जाए तो इसके 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-

ज्यादा तेज गर्म पानी से नहाने के नुकसान
त्वचा का रूखापन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत तेज गर्म पानी से नहाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन जाती है, जिससे त्वचा रूखी, फटी और खुजली वाली हो सकती है। गर्म पानी केराटिन स्किन सेल्स को डैमेज करता है, जिसकी वजह से त्वचा में खुजली, सूखापन और रैशेज की समस्य पैदा हो सकती है। यही वजह है कि सर्दियों में कभी भी तेज गर्म पानी से नहाने की सलाह नहीं दी जाती है।
बालों को नुकसान
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्म पानी से नहाने की आदत सिर्फ त्वचा को ही नहीं बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचती है। तेज गर्म पानी आपके बालों को डैमेज करके उनकी नमी कम कर देता है, जिससे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। गर्म पानी से नहाने से स्कैल्प सुखा होने की वजह से डैंड्रफ की समस्या बढ़ा सकता है।
त्वचा में जलन या लालिमा
अत्यधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा की ऊपरी परत प्रभावित होती है, जिससे जलन, लाल चकत्ते या एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
रक्तचाप में अचानक बदलाव
बहुत गर्म पानी से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक कम हो सकता है। हृदय रोगियों या कमजोर लोगों को चक्कर आना या बेहोशी का खतरा रहता है।
झुर्रियां
अत्यधिक गर्म पानी से नहाने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या हो सकती है। गर्म पानी त्वचा से प्राकृतिक तेल और नमी को सोखकर त्वचा को रूखी और बेजान बनाता है। जिससे व्यक्ति समय से पहले झुर्रियां, जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्म पानी से नहाते समय बरतें ये सावधानी
-नहाने के लिए पानी को उबलता हुआ नहीं बल्कि हल्का गुनगुना रखें। नहाने के पानी का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए।
-नहाने का समय 5-10 मिनट से ज्यादा न हो।
-नहाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
-सिर धोने के लिए अलग से ठंडा या गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
हफ्ते में 1-2 बार तेल मालिश करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


