आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया थायराइड ठीक करना है तो ये 5 चीजें सुधारें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Heal Thyroid: थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं और दवा खाने के बाद भी कुछ खास असर नहीं दिख रहा तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें डेली लाइफ में सुधारने की जरूरत है और फिर दवाओं का असर शरीर पर होगा।

thyroid

थायराइड की समस्या लोगों में दिन पर दिन ज्यादा देखने को मिल रही। आमतौर पर इससे महिलाएं ज्यादा प्रभावित हो रही। दरअसल, थायराइड ग्लैंड में गड़बड़ी कई समस्याओं को पैदा करती है। जिससे हाइपर थायराइडिज्म और हाइपोथायराइडिज्म होता है। थायराइड ग्लैंड्स T3 और T4 थायरॉक्सिन नामक हार्मोन को बनाती है। जो की डाइजेशन, हार्ट रेट, सांस और बॉडी टेम्परेचर पर सीधे इफेक्ट डालती है। यहीं नहीं थायरॉक्सिन हार्मोन मसल्स, बोंस, मेंटल हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। जब ये हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगते हैं तो कई तरह की समस्या होती है। थायराइड से निपटने के लिए केवल दवाएं काफी नहीं होती, आयुर्वेद में बताया गया है कि लाइफस्टाइल और आदतों में सुधार जरूरी है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दिक्षा भवसार ने बताया है कि थायराइड को पूरी तरह से ठीक करना है तो इन 5 चीजों को सुधारना जरूरी है।

गट हेल्थ को सही करना

शरीर का 70 प्रतिशत इम्यून सिस्टम गट में होता है। इसलिए गट हेल्थ को इंप्रूव करना जरूरी है। जब गट को ठीक करते हैं तो इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है और इंफ्लेमेशन कम होती है। गट को ठीक करने के लिए डॉक्टर ने इन कामों को करने की सलाह दी है।

  • दिन की शुरुआत गुनगुने धनिया पानी से करें
  • हमेशा ताजा पका खाना खाएं, बासी भोजन को ज्यादा से ज्यादा अवॉएड करें
  • खाने को पूरी तरह से चबाकर और बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के खाएं
  • अगर सही लगता हो तो लंच के साथ छाछ पिएं। जिसमे भुना जीरा और रॉक सॉल्ट हो।
  • जब गुस्सा, स्ट्रेस या फिर कम भूख महसूस हो रही उस वक्त ना खाएं।
  • खाने के बीच में 3-4 घंटे का गैप रखें।

नर्वस सिस्टम को शांत करें और स्ट्रेस कम करें

अपने स्ट्रेस लेवल को सुधारने की जरूरत है। जब आप अचानक से स्ट्रेस लेते हैं तो इससे इंफ्लेमेटरी पाथवेज बढ़ते हैं और ऑटोइम्यून स्थिति अचानक से बढ़ जाती है। इसलिए योगा या प्राणायाम की प्रैक्टिस करें।

  • नेचर में थोड़ी देर टाइम स्पेंड करें।
  • ऐसे काम करें जिससे आपको खुशी महसूस हो।
  • अपने रोज के रूटीन को आसान बनाएं जिसे आप फॉलो कर सकें। हर वक्त कुछ भी चैलेंजिंग करने की कोशिश ना करें। मतलब खुद को रिलैक्स रखें।

सरकार्डियन रिदम को ठीक करें

शरीर का थायराइड, हार्मोन, मैटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम बॉडी के नेचुरल क्लॉक के साथ काम करता है। जब आप ठीक से सोते नहीं हैं तो इससे इन्फ्लेमेशन और ऑटोइम्यूनिटी सिस्टम बिगड़ता है।

  • इसलिए हर दिन रात को दस से साढ़े दस के बीच सो जाएं।
  • सुबह धूप की रोशनी लें
  • अपने सोने और उठने का टाइम फिक्स रखें।
  • सोने के घंटाभर पहले से ही स्क्रीन देखना बंद कर दें।

पोषण की कमी दूर करें

शरीर में अगर न्यूट्रिशन की कमी होगी तो थायराइड और इम्यून फंक्शन गड़बड़ होगा। विटामिन डी, बी12, आयरन, सेलेनियम, जिंक और मैग्नीशियम थायराइड और इम्यून फंक्शन को प्रभावित करते हैं।

  • विटामिन डी के लिए हर रोज 15-20 मिनट नेचुरल सनलाइट लें।
  • कई तरह के नट्स, सीड्स जैसे काले किशमिश, खजूर, बादाम, पंपकिन सीड्स और तिल को डेली डाइट में खाएं।
  • एक से दो चम्मच घी को जरूर लें, ये घी शरीर में न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब करने में मदद करेगा।
  • सीजनल फल-सब्जियों को खाएं और पैकेट वाले हेल्दी फूड्स को अवॉएड करें।
  • नेचुरल आयरन के लिए खाने को लोहे के बर्तन में पकाएं।
  • विटामिन डी, बी 12, आयरन और दूसरे न्यूट्रिशन की कमी को जरूर चेक कराएं और सप्लीमेंट्स को जरूरत के मुताबिक डॉक्टर की सलाह से खाएं।

थायराइड से जुड़ी दवाओं को शामिल करें

लाइफस्टाइल से जुड़ी सारी चीजों को सही करने के साथ ही थायराइड से जुड़ी दवाओं को खाएं। ये आपके थायराइड को रिवर्स करने और ठीक करने में मदद करेंगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।