कमजोर हो गई हैं बच्चे की आँखें? डॉक्टर बोलीं- सिर्फ 3 महीने ट्राई करें ये नुस्खा, गारंटी से होगा फायदा!

Nov 26, 2025 05:08 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आपके बच्चे के चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है, आँखें काफी कमजोर हो गई हैं, तो कुछ घरेलु नुस्खे आजमाकर जरूर देखें। आयुर्वेदिक डॉ सुगंधा ने बड़ी सिंपल रेमेडी शेयर की है, जो काफी फायदा कर सकती है।

कमजोर हो गई हैं बच्चे की आँखें? डॉक्टर बोलीं- सिर्फ 3 महीने ट्राई करें ये नुस्खा, गारंटी से होगा फायदा!

बच्चों की आंखों की रोशनी कम होना आज के समय में आम प्रॉब्लम बन चुकी है। स्क्रीन टाइम बढ़ने और गलत खानपान की वजह से अब छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में चश्मा लग रहा है। इतना ही नहीं चश्मा लगने के बाद भी नंबर बढ़ता जा रहा है, जो और भी चिंता का विषय है। ऐसे में सही डाइट के साथ-साथ अगर कुछ रेमेडीज भी ट्राई की जाएं, तो फायदा मिल सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने इसी से जुड़ी एक आयुर्वेदिक रेमेडी शेयर की है। डॉक्टर कहती हैं अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही आप नुस्खा बनाकर तैयार कर सकते हैं, जिससे बढ़ती पावर को रोका जा सकता है। आपके बच्चों के भी चश्मा लगा हुआ है, तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

ये आयुर्वेदिक नुस्खा ट्राई करें

डॉक्टर सुगंधा कहती हैं कि अगर आपके बच्चे के चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है, तो ये होम रेमेडी जरूर ट्राई करें। इसके लिए सबसे पहले 700 ग्राम बादाम, 700 ग्राम मिश्री, 100 ग्राम हरी सौंफ और 100 ग्राम सफेद मिर्च लें। इन चारों चीजों को अच्छी तरह साफ कर के एक बर्तन में मिला लें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। पाउडर तैयार होते ही इसे किसी साफ कांच के जार में भरकर अच्छी तरह बंद कर के रख दें, ताकि ये लंबे समय तक सुरक्षित रहे।

जानें सेवन का सही तरीका

जब भी आप अपने बच्चे को यह मिश्रण दें, एक छोटा चम्मच पाउडर गुनगुने दूध में मिलाकर पिलाएं। अगर सफेद मिर्च की वजह से आपका बच्चा इसका स्वाद पसंद ना करे, तो शुरुआत में आधा चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर दें। धीरे-धीरे जब बच्चे को इसका स्वाद अच्छा लगने लगे, तब मात्रा बढ़ाकर एक चम्मच कर दें। डॉ सुगंधा के मुताबिक इस पाउडर को लगातार 3 महीने तक बच्चों को नियमित तौर पर देने से उनके आंखों की रोशनी सही होने लगती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।