
2 चीजें मिलाकर बना लें आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा, दांतों में खून, पायरिया, दर्द और बदबू से मिलेगी राहत!
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने एक ऐसी सिंपल सी रेमेडी शेयर की है, जो पायरिया, मसूड़ों से खून आना, दांत में दर्द होना जैसी कई डेंटल समस्याओं का समाधान कर देगी। आइए जानते हैं।
दांतों में पायरिया की शिकायत या मसूड़ों से खून आना बहुत कॉमन समस्या है, साथ ही काफी तकलीफदेह भी है। पायरिया की वजह से मुंह से बदबू आती है, जो शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। वहीं अगर ब्रश करने पर या कुछ खाने पर भी मसूड़ों से खून आने लगता है, तो ये काफी पेनफुल भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे इग्नोर ना करें। कोई महंगा ट्रीटमेंट भी नहीं कराना चाहते हैं, तो ऐसे कई आयुर्वेदिक नुस्खे हैं जो आपको राहत देने का काम करेंगे। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने एक ऐसी ही सिंपल सी रेमेडी शेयर की है, जो पायरिया, मसूड़ों से खून आना, दांत में दर्द होना जैसी कई डेंटल समस्याओं का समाधान कर देगी। आइए जानते हैं।

दांतों के लिए वरदान है ये आयुर्वेदिक नुस्खा
डॉ उपासना बताती हैं कि अगर आपको पायरिया की समस्या है, मसूड़ों से खून आता है या फिर दांत में दर्द रहता है; तो ये आयुर्वेदिक चूर्ण आप घर में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अमरूद के पत्ते ले कर और उन्हें सुखा लेना है। अब थोड़ी लौंग लें और उन्हें पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें। आपको अमरूद के पत्तों का पाउडर और लौंग का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाकर एक चूर्ण तैयार कर लेना है।
कैसे करना है इस्तेमाल?
डॉक्टर कहती हैं कि अमरूद के पत्तों और लौंग का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाकर एक शीशी में भरकर रख लें। इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा चूर्ण निकलाकर पानी में घोलें और एक पेस्ट सा बना लें। अब इसे आप ब्रश या अपनी उंगली की मदद से दांतों पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे इसे आपको कुछ देर दांतों पर यूं ही लगा हुआ छोड़ देना है। आप चाहें तो इस नुस्खे को दिन में दो से तीन बार भी ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके दांतों का दर्द तुरंत खत्म होता है और बाकी समस्याओं से भी राहत मिलने लगती है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




