पाइल्स (बवासीर) की समस्या है? 7 दिनों में राहत देगा ये दूध वाला नुस्खा, डॉ उपासना ने बताया
Piles Remedy: पाइल्स की समस्या को अक्सर लोग नजरंदाज करते हैं या फिर छिपाते हैं। ये काफी पेनफुल समस्या है, इसलिए समय पर इलाज जरूरी है। अगर आपकी समस्या अभी शुरुआती स्टेज पर ही है, तो डॉक्टर का बताया ये घरेलू नुस्खा एक बार जरूर ट्राई कर के देखें।

पाइल्स जिसे आम भाषा में बवासीर भी कहा जाता है, एक बहुत ही पेनफुल समस्या है। लोग इसे अक्सर छिपाते हैं या नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, जो कई बार समस्या को और भी बढ़ा देता है। दरअसल बवासीर में एनस (मलद्वार) के आसपास सूजन और मस्से हो जाते हैं, जिससे मल त्याग के दौरान खून आना, दर्द होना और यहां तक उठने-बैठने में भी तकलीफ होना शुरू हो जाती है। शुरुआती अवस्था में अगर अपनी डाइट, पर्याप्त पानी पीना और कब्ज से बचाव जैसी चीजों पर ध्यान दिया जाए, तो काफी राहत मिल सकती है। इस दौरान आप कुछ घरेलू रेमेडीज भी ट्राई कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने पाइल्स की समस्या से निजात पाने का एक ऐसा ही तरीका शेयर किया है। आइए जानते हैं -
7 दिनों में करें पाइल्स (बवासीर) का घरेलू इलाज
पहला काम, अपनी आंतों को डिटॉक्स करें
डॉ उपासना कहती हैं कि अगर आपको बवासीर की दिक्कत है, तो सबसे पहले 7 दिनों तक आपको अपनी आंतों को डिटॉक्स करने का काम करना है। इसके लिए सबसे अच्छा वर्क करता है, कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल। ये आपको आराम से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगा। आपको आधा कप दूध लेना है, उसमें 10ml के करीब अरंडी का तेल मिलाना है। ऐसा आपको रोज सोने से पहले करना है।
7 दिनों तक बदलनी है अरंडी के तेल की मात्रा
अरंडी के तेल की मात्रा को दिनों के हिसाब से बदलते रहना है। डॉक्टर कहती हैं कि शुरू के दो दिन रात में 10ml कैस्टर ऑयल आधा गिलास दूध में मिक्स करें। फिर अगले दो दिन आपको तेल की मात्रा बढ़ाकर 15ml कर देनी है, उसके अगले दो दिन 20ml कैस्टर ऑयल दूध में मिलाना है। इस तरह से पूरे 6 दिन आपको पानी आंतों को डिटॉक्स करना है, यानी उनमें जमा गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालना है। फिर सातवें दिन आपको सिर्फ प्लेन दूध पीना है। लगातार 7 दिनों तक ये प्रक्रिया आपको इसी तरह दोहरानी है।
जरूरी बात: ये रेमेडी फॉलो करने से आपको लूज मोशन होंगे। तभी आपका पेट खुलकर साफ होगा और कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा आपकी आँतें भी इन 7 दिनों में अच्छी तरह से डिटॉक्स हो जाएंगी।
7 दिनों तक लगातार खाएं खीरा
डॉ उपासना कहती हैं कि जबतक आप ये दूध और कैस्टर ऑयल वाली रेमेडी फॉलो कर रहे हैं, तब तक आपको रोज खीरा भी जरूर खाना है। 7 दिनों तक बिना एक भी दिन स्किप किए, आपको एक प्लेट भर के खीरा रोज खाएं। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेट भी रखेगा और जरूरी फाइबर भी देगा।
70% तक रिवर्स हो सकती है पाइल्स की समस्या
डॉक्टर बताती हैं कि अगर आपकी पाइल्स यानी बवासीर की समस्या अभी शुरुआती अवस्था में ही है, तो इस रेमेडी से ये 70 प्रतिशत तक रिवर्स हो सकती है। ऐसे में एक बार तो आपको ये रेमेडी ट्राई कर के देख ही लेनी चाहिए। हालांकि अगर समस्या काफी आगे बढ़ चुकी है, तो बिना हिचकिचाए आपको डॉक्टर की सलाह तुरंत लेनी चाहिए।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


